Commonperson website banner 1 Commonperson website banner 2 Beti Bachao Beti Padhao Logo
Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   महत्वपूर्ण वेबसाइट     अतिरिक्त विषय 
Home >> Notification - Display
Date: 30/06/2016
प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में बैंकों द्वारा राहत उपायों के लिए दिशानिर्देश - बीमा आय का उपयोग

आरबीआई/2015-16/436
विसविवि.सं.एफएसडी.बीसी.27/05.10.001/2015-16

30 जून 2016

अध्यक्ष/ प्रबंध निदेशक/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी
[सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर)]

महोदय/ महोदया

प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में बैंकों द्वारा राहत उपायों के लिए दिशानिर्देश -
बीमा आय का उपयोग

दिनांक 01 जुलाई 2015 के मास्टर परिपत्र विसविवि.सं.एफएसडी.बीसी. 01/05.10.001/2015-16 के पैरा 6.13 के अनुसार बैंकों से अपेक्षित है कि वे प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में ऋणों की पुनर्संरचना करते समय जिन मामलों में उन्‍होंने उधारकर्ताओं को नए ऋण प्रदान किए हैं, वे 'पुनर्संरचित खातों' के मामलों में बीमा कंपनी से प्राप्‍त, बीमा आय, यदि कोई हो, को समायोजित करें।

2. प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में किसानों द्वारा अनुभव की जा रही कठिनाइयों को देखते हुए बैंकों को सूचित किया जाता है कि वे सहानुभूति के साथ काम करें और जिन मामलों में दावा प्राप्‍त होना निश्चित हो उनके संबंध में बीमा दावों की प्राप्ति की प्रतीक्षा किए बिना ऋण की पुनर्संरचना करने तथा नए ऋण प्रदान करने पर विचार करें।

भवदीया,

(उमा शंकर)
मुख्य महाप्रबंधक

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।