Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> Notification - Display
Date: 06/04/2017
लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरें

आरबीआई/2016-17/267
डीजीबीए.जीएडी.सं. 2618/15.02.005/2016-17

6 अप्रैल 2017

अध्यक्ष/मुख्य कार्यपालक अधिकारी
सार्वजनिक भविष्य निधि, किसान विकास पत्र-2014, सुकन्या समृद्धि खाता,
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना-2004 को संचालित करने वाले एजेंसी बैंक

महोदय

लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरें

उपर्युक्त विषय में कृपया 9 फरवरी 2017 के हमारे परिपत्र डीजीबीए. जीएडी.2012/15.02.005/2016-17 का संदर्भ देखें। 31 मार्च 2017 के अपने कार्यालय ज्ञापन (ओएम) सं.एफ.सं./1/4/2016-एनएस.II के माध्यम से भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2017-18 की प्रथम तिमाही के लिए विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर के बारे में सूचित किया है (प्रतिलिपि संलग्न है)।

2. सरकार की लघु बचत योजनाएं परिचालित करने वाली अपनी बैंक की शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई हेतु इस परिपत्र की विषयवस्तु से अवगत कराने की व्यवस्था करें। इन योजनाओं के अभिदानकर्ताओं की जानकारी के लिए अपनी शाखाओं के नोटिस बोर्ड पर भी इसे प्रदर्शित करें।

भवदीय

(हर्षा वर्धन)
प्रबंधक

संलग्नक: यथोक्त

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।