Commonperson website banner 1 Commonperson website banner 2 Beti Bachao Beti Padhao Logo
Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   महत्वपूर्ण वेबसाइट     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 03/04/2020
रिज़र्व बैंक ने बाजारों के कार्य के समय में परिवर्तन अधिसूचित किया

03 अप्रैल 2020

रिज़र्व बैंक ने बाजारों के कार्य के समय में परिवर्तन अधिसूचित किया

COVID-19 प्रकोप से बनी अभूतपूर्व स्थितियों ने लॉकडाउन, सामाजिक अलगाव, लोगों की आवाजाही और गैर-जरूरी गतिविधियों पर प्रतिबंध, घरेलू व्यवस्थाओं से काम और व्यापार निरंतरता की योजनाओं को अनिवार्य बना दिया हैं। परिणामस्वरूप विस्थापित व्यवस्थाओं ने वित्तीय बाजारों के कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। स्टाफ और आईटी संसाधन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जिससे परिचालन और लॉजिस्टिक जोखिम उत्पन्न हुए हैं। गतिविधि के कमजोर हो जाने से बाजार की चलनिधि प्रभावित हो रही है और वित्तीय मूल्यों की अस्थिरता बढ़ रही है।

इन जोखिमों को कम करने के लिए और कमजोर संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग और कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बाजार सहभागियों के बीच पर्याप्त जांच और पर्यवेक्षणात्मक नियंत्रण बनाए रखने के लिये विभिन्न बाजारों के कार्य के समय को निम्नानुसार संशोधित करने का निर्णय लिया गया है:

बाजार मौजूदा समय संशोधित समय
मांग/सूचना/मियादी मुद्रा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
सरकारी प्रतिभूतियों में बाजार रेपो सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
सरकारी प्रतिभूतियों में ट्राइपार्टी रेपो सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
वाणिज्यिक पत्र और जमा प्रमाण पत्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कॉरपोरेट बांड में रेपो सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
सरकारी प्रतिभूति (केंद्र सरकार की प्रतिभूति, राज्य विकास ऋण और खजाना बिल) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
विदेशी मुद्रा (एफसीवाई) / भारतीय रुपया (आईएनआर) ट्रेडों में विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव्स* शामिल हैं सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव्स* सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
*: मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों में कारोबार करने वालों के अलावा अन्य

ये व्यवस्था 7 अप्रैल 2020 (मंगलवार) से प्रभावी हो जाएगी और 17 अप्रैल 2020 (शुक्रवार) [दोनों दिन सम्मिलित] तक जारी रहेगी।

आरटीजीएस, एनईएफटी, ई-कुबेर और अन्य खुदरा भुगतान प्रणालियों सहित ग्राहकों के लिए सभी नियमित बैंकिंग सेवाएं मौजूदा समय के अनुसार उपलब्ध रहेंगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/2175

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।