Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 19/07/2018
भारतीय रिज़र्व बैंक महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 100 का बैंकनोट जारी करेगा

19 जुलाई 2018

भारतीय रिज़र्व बैंक महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 100 का बैंकनोट जारी करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक जल्दी ही महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 100 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करेगा जिस पर भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर डॉ. उर्जित आर. पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नए मूल्यवर्ग के बैंकनोट के पृष्ठभाग पर “रानी की वाव” का चित्र है जो देश की सांस्कृतिक विरासत का चित्रण करता है। नोट का आधार रंग लैवेंडर है। नोट के अग्र और पृष्ठ दोनों भागों पर अन्य डिज़ाइन, ज्यामितिक पैटर्न हैं जिन्हें समग्र रंग योजना के साथ संरेखित किया गया है। बैंकनोट का आकार 66 मिमी x 142 मिमी होगा।

रिज़र्व बैंक द्वारा पहले की श्रृंखलाओं में जारी 100 मूल्यवर्ग के सभी बैंकनोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

जब भी नए डिज़ाइन के बैंकनोट जारी किये जाते हैं, सामान्यतः इन नोटों के मुद्रण और बैंकिंग चैनल के माध्यम से जनसाधारण को इनके वितरण के लिए आपूर्ति में धीरे-धीरे वृद्धि होती है।

महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 100 मूल्यवर्ग के बैंकनोट का चित्र और मुख्य विशेषताएं निम्नानुसार हैं:

i. चित्र


ii. मुख्य विशेषताएं

अग्रभाग (आगे)

1. मूल्यवर्ग अंक 100 के साथ आर-पार मिलान

2. मूल्यवर्ग अंक 100 के साथ लेटेंट चित्र

3. देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक १००

4. मध्य में महात्मा गांधी का चित्र

5. सूक्ष्म अक्षर ‘RBI’, ‘भारत’, ‘INDIA’ और ‘100’

6. कलर बदलाव सहित “भारत”, RBI’ के साथ विंडोड सुरक्षा धागा। नोट को तिरछा करके देखने पर धागे का कलर हरे से नीले में परिवर्तित होता है

7. महात्मा गांधी के चित्र के दायीं तरफ गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर के हस्ताक्षर तथा भारतीय रिज़र्व बैंक का प्रतीक

8. दायीं ओर अशोक स्तंभ प्रतीक

9. महात्मा गांधी का चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (100) वॉटरमार्क

10. संख्या पैनल जिसमें ऊपर बायीं ओर तथा नीचे दायीं ओर छोटे से बढ़ते आकार के अंक

11. दृष्टिबाधित लोगों के लिए इंटैलियो या उभरी हुई छपाई में महात्मा गांधी का चित्र, अशोक स्तंभ प्रतीक, उभरे हुए त्रिकोणीय पहचान चिन्ह माइक्रो-टैक्स्ट 100 के साथ, चार कोणीय ब्लीड रेखाएँ

पृष्ठभाग (पीछे)

12. नोट के बायीं तरफ मुद्रण वर्ष

13. स्लोगन सहित स्वच्छ भारत लोगो

14. भाषा पैनल

15. “रानी की वाव” का चित्र

16. देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक १००

जोस जे. कट्टूर
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2018-2019/174

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।