Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 05/04/2017
रिज़र्व बैंक ने श्रीमती मालविका सिन्हा को नए कार्यपालक निदेशक के रूप में नियुक्त किया

5 अप्रैल 2017

रिज़र्व बैंक ने श्रीमती मालविका सिन्हा को नए कार्यपालक निदेशक के रूप में नियुक्त किया

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 3 अप्रैल 2017 को श्री बी पी कानुनगो की उप-गवर्नर के रूप में नियुक्ति किए जाने पर श्रीमती मालविका सिन्हा को कार्यपालक निदेशक (ईडी) के रूप में नियुक्त किया गया। श्रीमती मालवीका सिन्हा ने 3 अप्रैल 2017 को कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यपालक निदेशक के रूप में श्रीमती मालविका सिन्हा विदेशी मुद्रा विभाग, सरकारी और बैंक लेखा विभाग और आंतरिक ऋण प्रबंध विभाग देखेंगी।

श्रीमती मालविका सिन्हा ने मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और लोक प्रशासन में अपना स्नातकोत्तर किया है। वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स की एक प्रमाणित सहयोगी भी हैं।

श्रीमती सिन्हा 1982 में रिजर्व बैंक में शामिल हुई और बैंक में एक केंद्रीय बैंकर के करियर के रूप में विनियमन और पर्यवेक्षण, विदेशी मुद्रा और सरकारी और बैंक लेखा के क्षेत्र में कार्य किया। कार्यपालक निदेशक के रूप में पदोन्नत होने से पहले, श्रीमती सिन्हा रिज़र्व बैंक के सहकारी बैंकिंग पर्यवेक्षण विभाग में प्रधान मुख्य महाप्रबंधक थी।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी : 2016-2017/2682

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।