Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 02/03/2017
उदय योजना के अंतर्गत तेलंगाना की विशेष प्रतिभूतियों का निजी नियोजन

02 मार्च 2017

उदय योजना के अंतर्गत तेलंगाना की विशेष प्रतिभूतियों का निजी नियोजन

तेलंगाना सरकार ने उज्ज्वल डिस्कॉम एश्यूरंस योजना (उदय) स्कीम के अंतर्गत 8922.93 करोड़ की अधिसूचित राशि के लिए विशेष प्रतिभूतियां जारी करने का प्रस्ताव किया है। इन विशेष प्रतिभूतियों में अंशदान करने के इच्छुक पात्र बाजार सहभागियों को सूचित किया जाता है कि वे नीचे दिए गए फार्मेट के अनुसार अपनी बोलियां 06 मार्च 2017 (सोमवार) को पूर्वाह्न 10.30 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे के बीच ईमेल पर भेजें।

निवेशक का नाम फिम्डा प्रतिफल पर इसी वर्ष प्रस्तावित अंतर अंशदान की राशि
     

प्रतिभूतियों का आबंटन और निपटान 07 मार्च 2017 (मंगलवार) को होगा। इस निर्गम के निबंधन और शर्तें निम्नानुसार हैं:

  1. विशेष प्रतिभूतियों का अंकित मूल्य 100 होगा।

  2. प्रतिभूतियों को 6,7,8,9,10,11,12,13,14,और 15 वें वर्ष के अंत में परिपक्वता के साथ समान स्ट्रिप में जारी किया जाएगा। निवेशक के लिए संपूर्ण संरचना खरीदना अपेक्षित होगा और बोली की राशि को सभी अवधियो में समान रुप से वितरित किया जाएगा।

  3. न्यूनतम बोली 100 करोड़ की होगी।

  4. आधार दर वह प्रतिफल होगा जो 03 मार्च 2017 को बंद हुए इसी वर्ष फिम्डा भारत सरकार जी-सेक का प्रतिफल होगा।

  5. छमाही आधार पर भुगतान किए जाने वाले निर्गम कूपन का मूल्य निकालने के लिए बोलीकर्ता द्वारा प्रस्तावित एकसमान अंतर (इसी वर्ष भारत सरकार फिम्डा प्रतिफल पर 75 आधार अंकों की सीमा के साथ) को आधार दर से जोड़ा जाएगा।

  6. प्रतिस्‍पर्ध्‍दात्‍मक स्‍प्रेड के आधार पर सफल बोलीकर्ताओं का निर्धारण किया जाएगा।

  7. भारतीय रिज़र्व बैंक के पास अपने विवेक पर किसी/सभी बोलियों को स्वीकार करने या अस्वीकार करने का विवेकाधिकार होगा।

यह स्मरण होगा कि विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार ने 20 नवंबर 2015 को विद्युत वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के परिचालनीय और वित्तीय कायापलट की योजना “उदय (उज्ज्वल डिस्कॉम एश्यूरंस योजना) पर कार्यालय ज्ञापन (सं. 06/02/2015-एनईएफ/एफआरपी) जारी किया था।”

अनिरूद्ध डी. जाधव
सहायक प्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/2341

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।