Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 23/02/2017
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना 2016-17 – श्रृंखला IV –निर्गम मूल्य

23 फरवरी 2017

सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना 2016-17 – श्रृंखला IV –निर्गम मूल्य

भारत सरकार की अधिसूचना एफ संख्या.4 (16) डब्ल्यू एंड एम/2016 और भारतीय रिजर्व बैंक के दिनांक 23 फरवरी 2017 के परिपत्र आइडीएमडी.सीडीडी.सं.2187/14.04.050/2016-17 के अनुसार सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना 2016-17, श्रृंखला IV 27 फरवरी 2017 से 03 मार्च 2017 तक की अवधि के लिए अभिदान के लिए खुली रहेगी। बॉन्ड का अंकित मूल्य पिछले सप्ताह अर्थात 20-23 फरवरी 2017, (24 फरवरी 2017 को महाशिवरात्रि के उपलक्ष में अवकाश होने के कारण) के इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने के लिए बंद भाव की साधारण औसत के आधार पर तय किया गया है, जो 2943/- प्रति ग्राम हो रहा है। भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से, सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड के अंकित मूल्य पर प्रति ग्राम 50 की छूट देने का फैसला किया है। इसलिए, स्वर्ण के प्रति ग्राम का निर्गम मूल्य 2893/- (दो हजार आठ सौ तिरानबे रुपये मात्र) निर्धारित किया गया है।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी : 2016-2017/2283

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।