Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 26/10/2016
जाली (नकली) करेंसी नोटों का प्रचलन - सार्वजनिक सूचना

26 अक्तूबर 2016

जाली (नकली) करेंसी नोटों का प्रचलन - सार्वजनिक सूचना

हमारे ध्यान में यह आया है कि असामाजिक तत्व जनता में कुछ लोगों के भोलेपन और अशंकित स्वभाव का लाभ उठाकर, सामान्य लेनदेन के समय में उच्च मूल्यवर्ग के नकली भारतीय नोट प्रचलन में डाल रहे है।

हम इसके द्वारा जनता को नोटो के संबंध में सावधान करते हैं इसे स्वीकार करते समय सावधानी से जांच करें। उच्च मूल्यवर्ग के वास्तविक भारतीय करेंसी नोटों में मजबूत जाली प्रतिरोधी सुरक्षा फीचर हैं। नकली नोटों को करीबी निरीक्षण से पहचाना जा सकता है। नोटो पर सुरक्षा विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी हमारी वेबसाइट, https://paisaboltahai.rbi.org.in/ पर उपलब्ध हैं, और जनता इन विशेषताओं से खुद को परिचित और दूसरों को भी शिक्षित करा सकती है। जनता से अनुरोध है कि वे दैनिक लेनदेन की सामान्य प्रक्रिया में नोटों को स्वीकार करने से पहले देखने की एक आदत बना ले और भारतीय नोटों की जालसाजी रोकने में मदद करें।

रिजर्व बैंक सभी हितधारकों को याद दिलाना चाहता है कि नोटों की जालसाजी, या कब्जा, विनिमय, स्वीकृति, जाली नोटों के प्रचलन में या इस तरह के किसी भी कार्य को करने के लिए उकसाना, भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध है इस तरह के कार्यों के लिए दंडित किया जा सकता है।

रिजर्व बैंक भारतीय बैंकनोटो के उपयोग के लिए बड़ी संख्या में अतिरिक्त पहचान आवश्यकताओं पर विचार कर रहा है ।

रिजर्व बैंक जनता से रिजर्व बैंक और सरकारी अधिकारियों से जाली नोटों के प्रचलन के खतरे को नियंत्रित करने के लिए सहयोग की अपील करता है।

इस नोटिस रिजर्व बैंक द्वारा सावधानी बरतने के लिए व्यापक जनहित में जारी की गई है।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/1037

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।