Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 01/11/2016
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक ने शाखा लोकेटर अपडेट किया

01 नवंबर 2016

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक ने शाखा लोकेटर अपडेट किया

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी वेबसाइट पर एक लिंक- शाखा लोकेटर को अद्यतन किया जिसमें वाणिज्यिक बैंकों की शाखाओं/कार्यालयों की सूची शामिल है। लिंक में अब 2011 की जनगणना के अनुसार संशोधित आधार आबादी के साथ विभिन्न जनसंख्या समूहों के बीच शाखाओं/कार्यालयों का वर्गीकरण किया गया है। जैसा कि भारतीय रिजर्व बैंक के 1 सितंबर 2016 के परिपत्र (आरबीआई/2016-17/60/डीबीआर.सं.बीएपीडी.बीसी.12/22.01.001/2016-17) में उल्लेख किया गया है, 2011 की जनगणना के अनुसार केन्द्रों की जनसंख्या समूह वर्गीकरण के लिए प्रभावी तारीख 1 सितंबर 2016 है।

केन्द्रों (गांव/शहर) जहां बैंक शाखाएं/कार्यालयों स्थित हैं,को नवीनतम (2011) जनगणना के आंकड़ों के अनुसार इसकी जनसंख्या के आधार पर चार समूहों (ग्रामीण, अर्ध-शहरी, शहरी और महानगरीय) में वर्गीकृत किया गया है।शाखा लोकेटर पर टेबल से संबंधित नोटों साथ ही लिंक में केंद्र की पहचान करने में उपयोगी विस्तृत दिशा-निर्देश (https://rbi.org.in/scripts/bs_viewcontent.aspx?Id=2035 पर) को भी अद्यतन किया गया है। रिजर्व बैंक ने बैंकों द्वारा शाखा प्राधिकरण पर अपने मास्टर परिपत्र में दी गई जानकारी के आधार पर इन आंकड़ों को संकलित किया है।

अल्पना किल्लावाला
प्रधान परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/1081

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।