Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 03/09/2015
भारतीय रिज़र्व बैंक “भारत-पाकिस्तान युद्ध 1965 की स्वर्ण जयंती” के उपलक्ष्य में 5 के सिक्के जारी करेगा

3 सितंबर 2015

भारतीय रिज़र्व बैंक “भारत-पाकिस्तान युद्ध 1965 की स्वर्ण जयंती”
के उपलक्ष्य में 5 के सिक्के जारी करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत-पाकिस्तान युद्ध 1965 की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा जारी 5 के सिक्कों को जल्दी ही संचलन में डालेगा।

सिक्कों का डिज़ाइन इस प्रकार होगा:

अग्र भाग : सिक्के के मुख भाग पर मध्य में अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष होगा, जिसके नीचे "सत्यमेव जयते" मुद्रा लेख उत्कीर्णित होगा, उसकी बाईं ऊपरी परिधि पर देवनागरी लिपि में "भारत" शब्द और दाहिनी ऊपरी परिधि पर अंग्रेजी में "INDIA" शब्द होगा। उस पर सिंह शीर्ष के नीचे रुपया का प्रतीक "" तथा अंतरराष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य "5" भी होगा।

पृष्ठ भाग : सिक्के के मुख भाग पर मध्य में बाईं और दाईं तरफ जैतून की पत्तियों के डिज़ाइन सहित "अमर जवान" स्मारक का चित्र होगा, जिसमें बाईं ऊपरी परिधि पर देवनागरी लिपि में "वीरता एवं बलिदान" तथा दाहिनी ऊपरी परिधि पर अंग्रेजी में "VALOUR AND SACRIFICE" उत्कीर्णित होगा। स्मारक के चित्र के नीचे वर्ष "2015" उत्कीर्णित होगा। सिक्के के इस भाग पर ऊपरी परिधि पर देवनागरी लिपि में "1965 सामरिक अभियान का स्वर्ण जयंती वर्ष" और निचली परिधि पर अंग्रेजी में "GOLDEN JUBILEE 1965 OPERATIONS" भी उत्कीर्णित होगा।

सिक्का निर्माण अधिनियम 2011 के अनुसार ये सिक्के वैध मुद्रा होंगे। इस मूल्यवर्ग में मौजूदा सिक्के भी वैध मुद्रा बने रहेंगे।

अल्पना किल्लावाला
प्रधान मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/577

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।