Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 30/07/2015
'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" के उपलक्ष्य में 10 के सिक्के जारी करना

30 जुलाई 2015

''अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" के उपलक्ष्य में 10 के सिक्के जारी करना

भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्‍य पर जारी 10 के सिक्के भारतीय रिज़र्व बैंक जल्द ही संचलन में डालेगा।

इन सिक्‍कों के डिज़ाइन का ब्‍यौरा निम्‍नानुसार है:

अग्र भाग

सिक्के के मुख भाग पर मध्य में अशोक स्तम्भ का सिंह शीर्ष होगा, जिसके नीचे "सत्यमेव जयते" मुद्रा लेख उत्कीर्णित होगा, उसकी बायीं परिधि पर देवनागरी लिपि में  "भारत" शब्द  और दाहिनी परिधि पर अंग्रेजी में "INDIA" शब्द होगा । सिंह शीर्ष के नीचे रुपया का प्रतीक "" और अंतर्राष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य "10" भी होगा।

पृष्ठ भाग

सिक्के के इस भाग पर "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" का लोगो और लोगो के डिजाइन के चारों ओर देवनागरी लिपि में "सामंजस्य एवं शान्ति के लिए योग"  और "YOGA FOR HARMONY AND PEACE" उत्कीर्णित होगा। तारीख "21 June" लोगो के नीचे अंकित होगी। सिक्के के इस भाग पर बायीं परिधि पर देवनागरी लिपि में "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" और दायीं परिधि पर अंग्रेजी में "INTERNATIONAL  DAY OF YOGA" अंकित होगा। लोगो के ठीक नीचे निचली परिधि में अंतर्राष्ट्रीय अंकों में वर्ष "2015" अंकित होगा।

यह सिक्के, भारतीय सिक्का-निर्माण अधिनियम 2011 के तहत वैध मुद्रा  हैं। इस मूल्यवर्ग के वर्तमान सिक्कें भी वैध मुद्रा बने रहेंगे।

इन सिक्कों के डिजाइन का ब्यौरा भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, आर्थिक कार्य विभाग द्वारा जारी  भारत का राजपत्र- असाधारण- भाग II - खंड 3- उपखंड(i)-सं 387, दिनांक 10 जून 2015 में  उल्लिखित  भारत के  राजपत्र में  अधिसूचित किया गया है।

अल्पना किल्लावाला
प्रधान मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/265

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।