Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   महत्वपूर्ण वेबसाइट     अतिरिक्त विषय 
 सरकार का बैंक और ऋण प्रबंधक
 वाणिज्यिक बैंकिंग
 सहकारी बैंकिंग
 गैर-बैंकिंग
 वित्तीय समावेशन और विकास
 वित्तीय बाजार
 विदेशी मुद्रा प्रबंधन
 उपभोक्ता शिक्षण और संरक्षण
 मुद्रा निर्गमकर्ता
 भुगतान और निपटान प्रणाली
 फिनटेक
 अनुसंधान
 अन्य
 निक्षेप बीमा और प्रत्यय गारंटी निगम
nesce >> FAQs - Display
Note : To obtain an aligned printout please download the (64.00 kb ) version to your machine and then use respective software to print the story.
Date: 16/04/2026
अंतरराष्ट्रीय व्यापार का भारतीय रुपये (आईएनआर) में निपटान

(16 अप्रैल 2026 तक अद्यतन)

अस्वीकरण: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का यह संकलन केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से उपलब्ध कराया गया है। इस एफएक्यू और फेमा, 1999 और उसके तहत जारी किए गए नियमों/ विनियमों/ निदेशों / अनुमतियों के बीच यदि किसी प्रकार की विसंगति का मामला सामने आता है, तो जो भी अनुदेश बाद में जारी हुए हैं, वे मान्य होंगे।

प्रश्न 1: विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता (एसआरवीए) विदेशी मुद्रा प्रबंध (जमा) विनियमावली, 2016 के अनुसरण में खोले गए मौजूदा रुपया वोस्ट्रो खाते से किस रूप में भिन्न है?

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक लेनदेनों के भारतीय रुपए (आईएनआर) के माध्यम से निपटान की व्यवस्था मौजूदा प्रणाली में की गई एक अतिरिक्त व्यवस्था है।

प्रश्न 2: इस व्यवस्था में नया क्या है?

उत्तर: भारतीय रुपये (आईएनआर) के माध्यम से निपटान की व्यवस्था मौजूदा प्रणाली के साथ की गई एक अतिरिक्त व्यवस्था है, जो मुक्त रूप से परिवर्तनीय मुद्राओं का उपयोग करती है और यह एक प्रकार से पूरक व्यवस्था के रूप में काम करेगी। इससे वास्तविक (मुक्त रूप से परिवर्तनीय) मुद्रा पर निर्भरता कम होगी।

प्रश्न 3: क्या विदेशी बैंक की भारतीय शाखा किसी अन्य देश में स्थित मुख्यालय शाखा/ किसी अन्य शाखा का विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता खोलने के लिए पात्र है?

उत्तर: हां, बशर्ते विदेशी बैंक की भारतीय शाखा एडी बैंक हो।

प्रश्न 4: क्या व्यापारिक साझेदार देशों के बैंकों के मौजूदा रुपया वोस्ट्रो खातों को नई प्रणाली के तहत विशेष रुपया वोस्ट्रो खातों के रूप में उपयोग किया जा सकता है?

उत्तर: नहीं।

प्रश्न 5: क्या विदेशी बैंक या उसकी शाखाएँ अलग-अलग प्राधिकृत व्यापारी बैंकों के साथ एक से अधिक विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते बनाए रख सकते हैं?

उत्तर: हाँ।

प्रश्न 6: क्या भारत में स्थित कोई एडी बैंक किसी अन्य देश के साथ केवल एक ही विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता खोल सकता है?

उत्तर: नहीं। भारत में स्थित एडी बैंक एक ही देश के विभिन्न बैंकों के लिए कई विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते खोल सकते हैं।

प्रश्न 7: विनिमय दर कैसे निर्धारित की जाएगी?

उत्तर: भारतीय रुपये और अन्य विदेशी मुद्राओं के बीच विनिमय दर बाजार द्वारा निर्धारित की जाएगी।

प्रश्न 8: मुद्राओं के युग्म के लिए प्रत्यक्ष संदर्भ दर (डाइरेक्ट कोट) के अभाव में आईएनआर और व्यापारिक भागीदार देश की मुद्रा के बीच विनिमय दर बाजार द्वारा कैसे निर्धारित होगी?

उत्तर: अधिकांश मुद्राओं की विनिमय दर आमतौर पर USD, EUR, JPY आदि जैसी प्रमुख मुद्राओं की दरों का उपयोग करके निर्धारित की जाती है। परिवर्तन चरण में, जब INR और अन्य गैर-प्रमुख मुद्राओं (जैसे श्रीलंकाई रुपया) के बीच सीधी विनिमय दरें नहीं होती हैं, तो विनिमय दर प्रमुख मुद्राओं की विनिमय दर (क्रॉस-करेंसी दर) का उपयोग करके निकाली जाती है।

प्रश्न 9: क्या विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते में शेष राशि को संप्रत्यावर्तित किया जा सकता है?

उत्तर: हाँ। विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते में जमा राशि को स्वतंत्र रूप से संप्रत्यावर्तित किया जा सकता है।

प्रश्न 10: क्या विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते में जमा किए गए रुपये के शेष से प्राप्त आय को संप्रत्यावर्तित किया जा सकता है?

उत्तर: हां, विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते में जमा किए गए रुपये के उपयोग (अनुमत निवेश) से प्राप्त आय को लागू नियामक दिशानिर्देशों और कर प्रावधानों के अधीन रहते हुए संप्रत्यावर्तित किया जा सकता है।

प्रश्न 11: क्या विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते में शेष राशि का उपयोग एफडीआई, ईसीबी के लिए किया जा सकता है?

उत्तर: विशेष रुपया वोस्ट्रो खातों में जमा राशि का उपयोग फेमा के मौजूदा ढांचे के तहत किसी भी अनुमत चालू और पूंजी खाता लेनदेन के लिए किया जा सकता है।

प्रश्न 12: ऐसे कौन-से निवेश हैं जिनमें अधिशेष की राशि का निवेश किया जा सकता है?

उत्तर: मौजूदा दिशानिर्देशों और निर्धारित सीमाओं के अनुसार सरकारी ट्रेजरी बिलों, सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश की अनुमति है। विशेष रुपया वास्ट्रो खातों में शेष राशि का निवेश दिनांक 03 अक्तूबर, 2025 के ए.पी. (डी.आई.आर. सीरीज़) परिपत्र सं. 13 में निर्दिष्ट दिशा-निर्देशों और सीमाओं के अनुसार की अनुमति भारतीय कंपनी द्वारा जारी अपरिवर्तनीय डिबेंचर (non-convertible debenture)/बॉन्ड (bond) और कमर्शियल पेपर (commercial paper) में भी किया जा सकता हैंI

प्रश्न 13: क्या विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते (एसआरवीए) में शेष आईएनआर को हेज किया जा सकता है?

उत्तर: हां, यथालागू दिशानिर्देशों के तहत आईएनआर एक्सपोजर को हेज किया जा सकता है।

प्रश्न 14: एडी बैंक में रखे विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते की निधियों से ट्रेजरी-बिल और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश के लिए क्या खाताधारक को संबंधित विदेशी बैंक से एफपीआई लाइसेंस लेने की आवश्यकता है?

उत्तर: नहीं।

प्रश्न 15: सीमापारीय लेनदेन की रिपोर्टिंग की ज़िम्मेदारी भारत में स्थित एडी बैंक या कॉरिस्पॉण्डेंट बैंक, किसकी होगी?

उत्तर: व्यापारिक साझेदार देश के प्रतिनिधि बैंक के विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते में होने वाले लेनदेन की रिपोर्टिंग के लिए भारत में स्थित एडी बैंक जिम्मेदार होगा।

प्रश्न 16: नयी व्यवस्था से भारतीय व्यापारियों को कैसे लाभ होगा?

उत्तर: चूंकि लेन-देन भारतीय रुपये में निपटाए जाएंगे, अतः यह भारतीय निर्यातकों और आयातकों के लिए विनिमय दर जोखिम को कम करेगा।

प्रश्न 17: मैं भारतीय बैंकों द्वारा खोले गए एसआरवीए का विवरण कहाँ देख सकता हूँ?

उत्तर: एसआरवीए का विवरण फेडाई की वेबसाइट पर ‘एसआरवीए डायरेक्टरी’ लिंक के अंतर्गत देखा जा सकता है।

प्र.18: क्या भारत से बाहर निवासी व्यक्ति (PROI) विशेष रुपया वोस्ट्रो खातों (SRVA) में मौजूद शेष राशि का उपयोग करके अन्य PROI के साथ लेनदेन का निपटान कर सकता है?

उत्तर: हाँ। भारत के बाहर निवासी व्यक्ति (पीआरओआई) विशेष रुपया वोस्ट्रो खातों (एसआरवीए) और विशेष अनिवासी रुपया खातों (एसएनआरआर) सहित प्रत्यावर्तनीय आईएनआर खातों में रखी गई शेष राशि का उपयोग करके अन्य पीआरओआई के साथ वास्तविक लेनदेन का निपटान कर सकते हैं।

प्र.19: क्या SRVA को व्यापार के अलावा अन्य लेनदेन द्वारा वित्त पोषित करने की अनुमति है?

उत्तर: हाँ। एसआरवीए को आवक विप्रेषण के साथ-साथ आरवीए और एसएनआरआर जैसे अन्य प्रत्यावर्तनीय आईएनआर खातों से अंतरण द्वारा वित्त पोषित किया जा सकता है।

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।