Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 29/08/2013
"श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की रजत जयंती" के अवसर पर 10 के सिक्के जारी करना

29 अगस्‍त 2013

"श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की रजत जयंती" के अवसर पर `10 के सिक्के जारी करना

भारत सरकार द्वारा जारी  उपरोक्त सिक्के भारतीय रिज़र्व बैंक जल्द ही संचलन में डालेगा।

इन सिक्कों का डिजाइन, आकार, इत्यादि संबंधी ब्यौरा भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, आर्थिक कार्य विभाग द्वारा दिनांक 14, सितंबर 2012 के भारत सरकार के  निम्न उल्लिखित राजपत्र में अधिसूचित किया गया है-

भारत का राजपत्र- असाधारण- भाग II - खंड 3- उपखंड(i)-सं 458 (संलग्न)

ये सिक्के, भारतीय सिक्का-निर्माण अधिनियम 2011 के तहत वैध मुद्रा बने रहेंगे। इस मूल्यवर्ग के वर्तमान सिक्कें भी वैध मुद्रा बने रहेंगे।

अजीत प्रसाद
 सहायक महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2013-2014/442

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।