Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 22/09/2016
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना, 2016-17 – श्रृंखला II

22 सितंबर 2016

सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना, 2016-17 – श्रृंखला II

भारत सरकार के परामर्श से भारतीय रिज़र्व बैंक ने आईडीएमडी.सीडीडी.सं.462/14.04.050/2016-17 और आईडीएमडी.सीडीडी.सं.463/14.04.050/2016-17 द्वारा सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना, 2016-17– श्रृंखला II को जारी करना अधिसूचित किया है। सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड की पांचवीं किश्त का अभिदान 01 सितंबर 2016 से 09 सितंबर 2016 तक खुला था। बॉन्ड 23 सितंबर 2016 को जारी किए जाने थे।

बैंकों और डाकघरों द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त किए गए है। भारतीय रिजर्व बैंक की ई-कुबेर प्रणाली में आवेदनों के सहज अपलोडिंग को सक्षम बनाने के लिए, विशेष रूप से डाकघरों द्वारा, अब यह निर्णय लिया गया है सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड को जारी करने की तारीख को 23 सितंबर 2016 से आगे बढ़ाकर 30 सितंबर 2016 किया जाए।

उक्त परिपत्रों के अन्य नियम व शर्तें अपरिवर्तित रहेगें।

अनिरूद्ध डी.जाधव
सहायक प्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2016-2017/740

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।