Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 28/01/2016
'डॉ. बी .आर. अम्बेडकर की 125 वी जयंती" के अवसर पर 10 के सिक्के जारी करना

28 जनवरी 2016

''डॉ. बी .आर. अम्बेडकर की 125 वी जयंती" के अवसर पर 10 के सिक्के जारी करना

भारत सरकार द्वारा ''डॉ. बी .आर. अम्बेडकर की 125 वी जयंती" के अवसर पर जारी 10 के सिक्के भारतीय रिज़र्व बैंक जल्द ही संचलन में डालेगा।

इन सिक्कों के डिजाइन का ब्यौरा भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, आर्थिक कार्य विभाग द्वारा जारी भारत का राजपत्र- असाधारण- भाग II - खंड 3- उपखंड(i)-सं 665 दिनांक 26 अक्तूबर 2015 में निम्नानुसार अधिसूचित किया गया है-

अग्र भाग -

सिक्के के मुख भाग पर मध्य में अशोक स्तम्भ का सिंह शीर्ष होगा , जिसके नीचे "सत्यमेव जयते" मुद्रा लेख उत्कीर्णित होगा, उसकी बाईं ऊपरी परिधि पर देवनागरी लिपि में "भारत" शब्द और दाहिनी ऊपरी परिधि पर अंग्रेजी में "INDIA" शब्द होगा और सिंह शीर्ष के नीचे रुपया का प्रतीक "" और अंतर्राष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य "10" भी होगा ।

पृष्ठ भाग-

सिक्के के इस भाग पर मध्य में “डॉ .बी. आर. अम्बेडकर“ का चित्र होगा, सिक्के की ऊपरी परिधि पर देवनागरी लिपि में "डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 125 वी जयंती” और निचली परिधि पर अंग्रेजी में “125th BIRTH ANNIVERSARY OF Dr. B. R. AMBEDKAR” उत्कीर्णित होगा। डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के चित्र के नीचे अंतर्राष्ट्रीय अंकों में वर्ष "2015" लिखा होगा।

यह सिक्के, भारतीय सिक्का-निर्माण अधिनियम 2011 के तहत वैध मुद्रा हैं। इस मूल्यवर्ग के वर्तमान सिक्कें भी वैध मुद्रा बने रहेंगे।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/1771

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।