Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 24/11/2015
सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड, 2015-16

24 नवंबर 2015

सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड, 2015-16

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के परामर्श से दिनांक 30 अक्टूबर 2015 के परिपत्र आईडीएमडी.सीडीडी.सं.939/14.04.050/2015-16 और 4 नवंबर 2015 के परिपत्र आईडीएमडी. सीडीडी.सं. 968/14.04.050/2015-16 के तहत सॉवरेन स्वर्ण बाण्ड, 2015-16 जारी करने के लिए अधिसूचित किया था। सॉवरेन स्वर्ण बाण्डों का पहला भाग 5 नवंबर 2015 से 20 नवंबर 2015 तक अंशदान के लिए खुला था। बाण्ड 26 जनवरी 2015 को जारी किए जाने थे।

बैंकों तथा डाकघरों में काफी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। विशेषकर, डाकघरों द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक की ई-कुबेर प्रणाली में आवेदनों को सहज रूप से अपलोड किए जाने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि सॉवरेन स्वर्ण बाण्ड की निर्गम तारीख को 26 नवंबर 2015 से बदलकर 30 नवंबर 2015 कर दिया जाए।

उपर्युक्त परिपत्रों की अन्य शर्तें अपरिवर्तित हैं।

अनिरुद्ध डी. जाधव
सहायक प्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2015-2016/1236

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।