Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 16/11/2015
भारतीय रिज़र्व बैंक इनसेट लेटर ‘L’ के साथ 1000 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करेगा

16 नवंबर 2015

भारतीय रिज़र्व बैंक इनसेट लेटर ‘L’ के साथ 1000 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक जल्द ही महात्मा गांधी श्रृंखला 2005 में 1000 मूल्यवर्ग के नोट प्रचलन में लाएगा। इन नोटों में दोनों संख्या पटलों में इनसेट लेटर ‘L’ होगा। इन नोटों पर डॉ. रघुराम जी. राजन, गवर्नर के हस्ताक्षर होंगे और पृष्ठ भाग पर मुद्रण वर्ष ‘2015’ अंकित होगा। अब जारी किए जाने वाले इन नोटों का डिज़ाइन महात्मा गांधी श्रृंखला में पहले जारी किए गए 1000 मूल्यवर्ग के समान होगा जिनमें अतिरिक्त विशेषताएं जैसे संख्या पैनलों में बढ़ते आकार में अंक, ब्लीड रेखाएँ, तथा अग्रभाग पर बड़ा पहचान चिह्न शामिल हैं। इन विशेषताओं के साथ 1000 मूल्यवर्ग के बैंक नोट सर्वप्रथम सितंबर 2015 में जारी किए थे।

1000 मूल्यवर्ग में रिज़र्व बैंक द्वारा पूर्व में जारी सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

अल्पना किल्लावाला
प्रधान मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2015-2016/1158

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।