Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 24/01/2013
कूका आंदोलन के 150 वर्ष के अवसर पर ` 5 के सिक्के जारी करना

24 जनवरी 2013

''कूका आंदोलन के 150 वर्ष'' के अवसर पर ` 5 के सिक्के जारी करना

भारत सरकार द्वारा जारी उपरोक्त सिक्के भारतीय रिज़र्व बैंक जल्द ही संचलन में डालेगा जो निम्नलिखित विमाओं, डिजाइन और संघटन के अनुरूप होंगे, अर्थात –

सिक्के का अंकित मूल्य

आकृति और बाह्य व्यास

क्रकचनों की की संख्या

धातु संघटन

पांच रुपये

वृत्ताकार
23 मिलीमीटर

100

निकैल पीतल
तांबा - 75%
जस्ता - 20%
निकेल - 5%


डिज़ाइन

सिक्के का अंकित मूल्य

मुख भाग

पृष्ठ भाग

पांच रुपये

सिक्के के मुख भाग पर अशोक स्तम्भ का सिंह शीर्ष होगा जिसके नीचे "सत्यमेव जयते" मुद्रा-लेख उत्कीर्त होगा, उसकी बाईं परिधि पर बगल में देवनागरी लिपि में"भारत" शब्द और दाई परिधि पर बगल में अंग्रेजी में "INDIA" शब्द होगा। इस पर सिंह शीर्ष के नीचे रुपये का प्रतीक "`" और अंतर्राष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य "5" भी होगा।

सिक्के के मुख भाग पर बाह्य बाईं परिधि पर देवनागरी लिपि में "कूका आंदोलन के 150 वर्ष "और बाह्य दाहिनी परिधि पर अंग्रेजी में "150 YEARS OF KUKA MOVEMENT" उत्कीर्ण सहित मध्य में "सतगुरु रामसिंह जी" का, बाईं तरफ उनके अनुयायियों का फांसी पर लटकने का और दाहिनी तरफ तोप के मुख के सामने खड़े होने का संयुक्त चित्र होगा। देवनागरी लिपि में उत्कीर्ण "सतगुरु रामसिंह जी " चित्र के ऊपर बाई आंतरिक परिधि पर दर्शाया जाएगा और बगल में अंग्रेजी में उत्कीर्ण "SATGURU RAM SINGH JI" दाहिनी आंतरिक परिधि पर होगा। वर्ष अंक "1857-2007" चित्र के नीचे अंतर्राष्ट्रीय अंकों में दर्शाया जाएगा।

ये सिक्के, भारतीय सिक्का-निर्माण अधिनियम, 2011 के तहत वैध मुद्रा बने रहेंगे। इस मूल्यवर्ग के वर्तमान सिक्कें भी वैध मुद्रा बने रहेंगे ।

अजीत प्रसाद
सहायक महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2012-2013/1252

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।