Click here to Visit the RBI’s new website

विदेशी मुद्रा प्रबंधक

भारतीय रुपए के बाहरी मूल्‍य के निर्धारण के लिए बाज़ार-आधारित प्रणाली में परिवर्तन के साथ विदेशी मुद्रा बाज़ार ने सुधार अवधि की शुरुआत से ही भारत में ज़ोर पकड़ा है।

प्रेस प्रकाशनी


(380 kb )
भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), दिसंबर 2021

31 मार्च 2022

भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), दिसंबर 20211

आज, रिज़र्व बैंक ने दिसंबर 2021 के अंत के भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति से संबंधित आंकड़े जारी किए।

दिसंबर 2021 में भारत की आईआईपी की मुख्य विशेषताएं

  • भारत में अनिवासियों के निवल दावों में अक्टूबर-दिसंबर 2021 के दौरान 21.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई है, जो भारत में विदेशी स्वामित्व वाली आस्तियों में 16.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि के साथ-साथ भारतीय निवासियों की विदेशी वित्तीय आस्तियों में 4.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की गिरावट के कारण है। (तालिका 1)।

  • उच्च आवक प्रत्यक्ष निवेश, व्यापार ऋण और ऋण ने भारत में अनिवासियों के दावों में वृद्धि में योगदान दिया, जबकि भारत में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश तिमाही के दौरान कम हुआ।

  • भारतीय निवासियों की विदेशी वित्तीय आस्तियों में तिमाही के दौरान गिरावट मुख्य रूप से मुद्रा और जमा में कमी के कारण हुई।

  • भारतीय निवासियों की विदेशी आस्तियों में आरक्षित आस्तियां 68.4 प्रतिशत हैं (सारणी 2)।

  • कुल देयताओं में ऋण देयताओं का हिस्सा तिमाही के दौरान मामूली रूप से बढ़ा और दिसंबर 2021 में 48.5 प्रतिशत रहा (तालिका 3)।

  • अंतरराष्ट्रीय वित्तीय देयताओं की तुलना में भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों का अनुपात दिसंबर 2021 में कम होकर 72.1 प्रतिशत (सितंबर 2021 में 73.4 प्रतिशत) रहा।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1939


तालिका 1: भारत की समग्र अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति
(बिलियन अमेरिकी डॉलर)
अवधि दिसंबर-20 (सं) मार्च-21 (आसं) जून-21 (आसं) सितंबर-21 (आसं) दिसंबर-21 (अ)
निवल आईआईपी (क-ख) -345.2 -355.3 -331.1 -336.8 -357.9
क. आस्तियां 852.4 859.4 895.1 931.1 926.2
1. प्रत्यक्ष निवेश 190.9 193.9 199.3 202.6 206.4
1.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 122.5 122.7 125.3 126.9 129.3
1.2 ऋण लिखत 68.4 71.2 74.0 75.7 77.1
2. पोर्टफोलियो निवेश 6.3 7.9 7.9 8.6 9.7
2.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 2.5 2.3 3.1 4.6 6.4
2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ 3.8 5.6 4.8 4.0 3.3
3. अन्य निवेश 69.4 80.6 76.8 84.5 76.5
3.1 ट्रेड क्रेडिट 3.2 5.6 7.9 11.8 12.9
3.2 ऋण 10.6 13.3 13.6 10.8 8.9
3.3 करेंसी और जमाराशियां 37.3 42.4 35.9 42.3 34.8
3.4 अन्य परिसंपत्तियां 18.3 19.3 19.4 19.6 19.9
4. आरक्षित परिसंत्तियां 585.8 577.0 611.1 635.4 633.6
ख. देयताएं 1197.6 1214.7 1226.2 1267.9 1284.1
1. प्रत्यक्ष निवेश 480.3 482.2 493.8 506.9 514.3
1.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 454.6 456.9 468.0 480.8 487.9
1.2 ऋण लिखत 25.7 25.3 25.8 26.1 26.4
2. पोर्टफोलियो निवेश 270.3 278.5 277.8 282.6 277.2
2.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 170.6 177.3 176.2 177.0 172.8
2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ 99.7 101.2 101.6 105.6 104.4
3. अन्य निवेश 447.0 454.0 454.6 478.4 492.6
3.1 ट्रेड क्रेडिट 102.6 100.3 102.1 104.4 113.5
3.2 ऋण 192.2 197.5 197.1 201.1 204.0
3.3 करेंसी और जमाराशियां 142.5 143.8 143.1 142.9 143.5
3.4 अन्य देयताएं 9.7 12.4 12.3 30.0 31.6
मेमो मद: देयताओं की तुलना में आस्ति अनुपात (%) 71.2 70.7 73.0 73.4 72.1
सं: संशोधित आसं: आंशिक संशोधित अ: अनंतिम
पूर्णांकन के कारण संघटक मदों का योग कुल योग में नहीं जोड़ा गया है।

तालिका 2: भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों और देयताओं की संरचना
(प्रतिशत)
अवधि दिसंबर-20 (सं) मार्च-21 (आसं) जून-21 (आसं) सितंबर-21 (आसं) दिसंबर-21 (अ)
क. आस्तियां          
     1. प्रत्यक्ष निवेश 22.4 22.6 22.3 21.8 22.3
     2. पोर्टफोलियो निवेश 0.7 0.9 0.9 0.9 1.0
     3. अन्य निवेश 8.2 9.4 8.5 9.1 8.3
     4. आरक्षित आस्तियां 68.7 67.1 68.3 68.2 68.4
    आस्तियां/देयताएँ 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0
ख. देयताएँ
     1. प्रत्यक्ष निवेश 40.1 39.7 40.3 40.0 40.0
     2. पोर्टफोलियो निवेश 22.6 22.9 22.6 22.3 21.6
     3. अन्य निवेश 37.3 37.4 37.1 37.7 38.4

तालिका 3 : भारत के बाह्य ऋण और गैर-ऋण देयताओं का हिस्सा
(प्रतिशत)
अवधि दिसंबर-20 (सं) मार्च-21 (आसं) जून-21 (आसं) सितंबर-21 (आसं) दिसंबर-21 (अ)
 गैर-ऋण देयताएं 52.2 52.2 52.5 51.9 51.5
 ऋण देयताएं 47.8 47.8 47.5 48.1 48.5
कुल 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

1 भारत का तिमाही आईआईपी तिमाही अंतराल में प्रसारित किया जाता है। सितंबर 2021 के अंत के लिए आईआईपी को 31 दिसंबर 2021 को सार्वजनिक डोमेन में रखा गया था।

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष