Click here to Visit the RBI’s new website

मौद्रिक नीति

"... मौद्रिक नीति का प्राथमिक उद्देश्य विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मूल्य स्थिरता बनाए रखना है।"


भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934 की प्रस्तावना

प्रेस प्रकाशनी


(305 kb )
वित्तीय वर्ष की समाप्ति को विशेष चलनिधि परिचालन

25 मार्च 2021

वित्तीय वर्ष की समाप्ति को विशेष चलनिधि परिचालन

भारतीय रिजर्व बैंक ने वर्ष की समाप्ति को बैंकिंग प्रणाली में चलनिधि के लिए किसी भी अतिरिक्त/ अनपेक्षित मांग को पूर्ण करने और अपने चलनिधि प्रबंधन में लचीलापन प्रदान करने की दृष्टि से निम्नलिखित फ़ाइन ट्यूनिंग परिवर्तनीय दर रेपो नीलामियां आयोजित करने का निर्णय लिया है:

क्र.सं. नीलामी की तारीख अधिसूचित राशि
( करोड़)
अवधि
(दिन)
विंडो समयावधि प्रत्यावर्तन की तारीख
1 26 मार्च 2021 25,000 11 अपराह्न 10:30 से 11:00 तक 6 अप्रैल 2021
2 31 मार्च 2021 25,000 5 अपराह्न 10:30 से 11:00 तक 5 अप्रैल 2021

2. एक विशेष मामले के रूप में, स्टैंडअलोन प्राथमिक व्यापारियों को अन्य पात्र सहभागियों के साथ इन नीलामियों में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। मीयादी रेपो नीलामियों पर लागू अन्य सभी नियम और शर्तें समान रहेंगी।

3. इसके अलावा, वर्ष के अंत की आवश्यकताओं को प्रबंधित करने के लिए पर्याप्त चलनिधि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक बारगी उपाय के रूप में यह निर्णय लिया गया है कि 26 मार्च 2021 से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए किसी भी परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो नीलामी का संचालन नहीं किया जाए। अगली परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो नीलामी अगले रिपोर्टिंग शुक्रवार, अर्थात 9 अप्रैल 2021 को आयोजित की जाएगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2020-2021/1300

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष