Click here to Visit the RBI’s new website

विदेशी मुद्रा प्रबंधक

भारतीय रुपए के बाहरी मूल्‍य के निर्धारण के लिए बाज़ार-आधारित प्रणाली में परिवर्तन के साथ विदेशी मुद्रा बाज़ार ने सुधार अवधि की शुरुआत से ही भारत में ज़ोर पकड़ा है।

प्रेस प्रकाशनी


(369 kb )
भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), सितंबर 2020

30 दिसंबर 2020

भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), सितंबर 20201

आज, रिज़र्व बैंक ने सितंबर 2020 के अंत में भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति से संबंधित आंकड़े जारी किए।

सितंबर 2020 में भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति की मुख्य विशेषताएं

  • हालिया तिमाही के दौरान भारत में गैर-निवासियों के निवल दावों में 4.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई और सितंबर 2020 के अंत में 339.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई (तालिका 1) ।

  • निवल दावों में गिरावट भारत में विदेशी स्वामित्व वाली संपत्ति में 48.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अल्प वृद्धि की तुलना में भारतीय निवासियों की विदेशी वित्तीय संपत्तियों में 53.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि के कारण हुई।

  • जुलाई-सितंबर 2020 के दौरान भारतीय निवासियों की विदेशी वित्तीय परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए आरक्षित परिसंपत्तियों (39.0 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की अभिवृद्धि का प्रमुख योगदान था।

  • भारत में विदेशी स्वामित्व वाली परिसंपत्तियों में वृद्धि का मुख्य कारण तिमाही के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 36.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर और पोर्टफोलियो अंतर्वाह में 11.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर का अंतर्वाह है।

  • तिमाही के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के अभिमुल्यन ने भारत की देनदारियों को बढ़ाने में योगदान दिया, जब अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में इसका मूल्यन किया गया।

  • अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देनदारियों की तुलना में भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय परिसंपत्तियों का अनुपात सितंबर 2020 में 70.3 प्रतिशत था, जबकि एक वर्ष पहले यह 60.5 प्रतिशत था।

  • भारत की अंतरराष्ट्रीय परिसंपत्तियों में आरक्षित परिसंपत्तियों की हिस्सेदारी लगभग 68 प्रतिशत रही (तालिका 2)।

  • सितंबर 2020 में कुल देनदारियों की तुलना में ऋण देनदारी का हिस्सा 49.2 प्रतिशत था (तालिका 3)।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2020-2021/855


तालिका 1: भारत की समग्र अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति
(बिलियन अमेरिकी डॉलर)
अवधि सितंबर-19 (सं) दिसंबर-19 (आसं) मार्च-20 (आसं) जून-20 (आसं) सितंबर-20 (अ)
निवल आईआईपी(क-ख) -436.8 -425.1 -375.2 -343.7 -339.1
क. आस्तियां 669.4 697.8 717.0 749.6 803.0
1. प्रत्यक्ष निवेश 176.2 179.7 183.0 185.9 188.4
2. पोर्टफोलियो निवेश 4.5 4.8 3.8 4.3 5.0
2.1 इक्विटी प्रतिभूतियां 2.3 2.6 0.6 0.8 1.9
2.2 ऋण प्रतिभूतियां 2.2 2.2 3.2 3.5 3.1
3. अन्य निवेश 55.0 53.4 52.4 53.7 64.9
3.1 ट्रेड क्रेडिट 1.6 2.2 1.5 1.3 2.9
3.2 ऋण 7.9 6.2 6.7 7.4 9.0
3.3 करेंसी और जमाराशियां 27.6 27.1 26.0 27.7 34.9
3.4 अन्य परिपरिसंपत्तियां 17.9 17.9 18.2 17.3 18.1
4. आरक्षित परिसंत्तियां 433.7 459.9 477.8 505.7 544.7
ख. देयताएं 1106.2 1122.9 1092.2 1093.3 1142.1
1. प्रत्यक्ष निवेश 417.1 426.9 418.2 419.4 456.0
2. पोर्टफोलियो निवेश 260.2 266.7 246.7 241.6 253.3
2.1 इक्विटी प्रतिभूतियां 144.0 148.9 134.8 139.0 149.1
2.2 ऋण प्रतिभूतियां 116.2 117.8 111.9 102.6 104.2
3. अन्य निवेश 428.9 429.3 427.3 432.3 432.8
3.1 ट्रेड क्रेडिट 106.6 105.2 104.3 104.0 102.2
3.2 ऋण 174.8 177.3 179.6 184.4 180.3
3.3 करेंसी और जमाराशियां 133.1 133.3 130.8 132.9 137.5
3.4 अन्य देयताएं 14.4 13.5 12.6 11.0 12.8
मेमो मद: देयताओं की तुलना में आस्ति अनुपात (%) 60.5 62.1 65.6 68.6 70.3
सं: संशोधित. आसं: आंशिक संशोधित अ: अनंतिम
पूर्णांकन के कारण संघटक मदों का योग कुल योग में नहीं जोड़ा गया है।

तालिका 2: भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों और देयताओं की संरचना
(प्रतिशत)
अवधि सितंबर-19 (सं) दिसंबर-19 (आसं) मार्च-20 (आसं) जून-20 (आसं) सितंबर-20 (अ)
क. आस्तियां          
1. प्रत्यक्ष निवेश 26.3 25.7 25.5 24.8 23.5
2. पोर्टफोलियो निवेश 0.7 0.7 0.5 0.6 0.6
3. अन्य निवेश 8.2 7.7 7.3 7.2 8.1
4. आरक्षित आस्तियां 64.8 65.9 66.7 67.4 67.8
आस्तियां/देयताएँ 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0
ख. देयताएँ
1. प्रत्यक्ष निवेश 37.7 38.0 38.3 38.4 39.9
2. पोर्टफोलियो निवेश 23.5 23.8 22.6 22.1 22.2
3. अन्य निवेश 38.8 38.2 39.1 39.5 37.9

तालिका 3 : भारत के बाह्य ऋण और गैर-ऋण देयताओं का हिस्सा
(प्रतिशत)
अवधि सितंबर-19 (सं) दिसंबर-19 (आसं) मार्च-20 (आसं) जून-20 (आसं) सितंबर-20 (अ)
गैर-ऋण देयताएं 49.1 49.3 48.5 48.9 50.8
ऋण देयताएं 50.9 50.7 51.5 51.1 49.2
कुल 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

1भारत का त्रैमासिक आईआईपी एक चौथाई अंतराल के साथ प्रसारित होता है। जून 2020 के अंत के लिए आईआईपी को 30 सितंबर 2020 को सार्वजनिक डोमेन में रखा गया था।

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष