22 अक्तूबर 2020
रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों के खुला बाजार परिचालनों (ओएमओ) खरीद की घोषणा की
वर्तमान चलनिधि और बाजार की स्थिति की समीक्षा के बाद रिज़र्व बैंक ने 29 अक्तूबर 2020 को ₹ 20,000 करोड़ की सकल राशि के लिए खुला बाजार परिचालनों (ओएमओ) के तहत सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद का आयोजन करने का निर्णय लिया है।
2. तदनुसार, रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करके एकाधिक-प्रतिभूति नीलामी के माध्यम से निम्नलिखित प्रतिभूतियों की खरीद करेगा:
क्रम सं |
आईएसआईएन |
प्रतिभूति |
परिपक्वता की तारीख |
सकल राशि |
1 |
IN0020150036 |
7.72% जीएस 2025 |
25-मई-2025 |
₹ 20,000 करोड़
(प्रतिभूतिवार कोई राशि अधिसूचित नहीं की गई है) |
2 |
IN0020070069 |
8.28% जीएस 2027 |
21-सितंबर-2027 |
3 |
IN0020160118 |
6.79% जीएस 2029 |
26-दिसंबर-2029 |
4 |
IN0020020106 |
7.95% जीएस 2032 |
28-अगस्त-2032 |
3. रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित हैं:
-
प्रत्येक प्रतिभूतियों की खरीद की मात्रा का निर्धारण करना।
-
सकल राशि से कम राशि की बोलियां स्वीकार करना।
-
पूर्णांकन के कारण सकल राशि की तुलना में कुछ अधिक/कम की खरीद करना।
-
कारण बताए बिना संपूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी बोलियों का स्वीकार या अस्वीकार करना।
4. पात्र प्रतिभागियों को 29 अक्तूबर 2020 को सुबह 10:00 और सुबह 11:00 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोलियाँ प्रस्तुत करनी चाहिए। केवल सिस्टम विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियाँ स्वीकार किए जाएंगे। इस तरह की भौतिक बोली रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) से प्राप्त निर्धारित प्रपत्र में सुबह 11.00 बजे से पहले वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (ईमेल; फोन नंबर: 022-22630982) को प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
5. नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे और सफल प्रतिभागियों को 2 नवंबर 2020 को दोपहर 12 बजे तक अपने चालू खाते/एसजीएल खाते में निधि/प्रतिभूतियों की उपलब्धता, जैसा भी मामला हो, सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।
6. रिज़र्व बैंक, उभरती हुई चलनिधि और बाजार की स्थिति की निगरानी करना जारी रखेगा और वित्तीय बाजारों के क्रमबद्ध कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त उपाय करेगा।
(योगेश दयाल)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2020-2021/525
|