Click here to Visit the RBI’s new website

मौद्रिक नीति

"... मौद्रिक नीति का प्राथमिक उद्देश्य विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मूल्य स्थिरता बनाए रखना है।"


भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934 की प्रस्तावना

प्रेस प्रकाशनी


रिज़र्व बैंक ने यूएसडी/आईएनआर विक्रय क्रय स्वैप की घोषणा की

16 मार्च 2020

रिज़र्व बैंक ने यूएसडी/आईएनआर विक्रय क्रय स्वैप की घोषणा की

वर्तमान वित्तीय बाजार की स्थितियों की समीक्षा करने और बाजार में अमेरिकी डॉलर की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, विदेशी मुद्रा बाजार को चलनिधि प्रदान करने के लिए 6 माह अमेरिकी डॉलर विक्रय / क्रय स्वैप का निर्णय लिया गया है। नीलामियां एकाधिक मूल्य आधारित होंगी अर्थात् सफल बोलियाँ उनके संबंधित कोट किए गए प्रीमियम पर स्वीकार की जाएंगी।

नीलामी का विवरण निम्नानुसार है:

स्वैप राशि
(यूएसडी बिलियन)
नीलामी की तारीख नीलामी का समय निकटतम चरण/ स्पॉट तारीख दूरस्थ चरण तारीख
2  23 मार्च 2020 पूर्वाह्न 9.30- पूर्वाह्न 11.00 26 मार्च 2020 25 सितंबर 2020

परिचालनात्मक दिशानिर्देश, पात्रता मानदंड और अन्य विवरण 12 मार्च 2020 की प्रेस प्रकाशनी 2019-2020/2049 के समान रहेंगे।

(योगेश दयाल)
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/2073

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष