Click here to Visit the RBI’s new website

वित्तीय बाजार

सुचारू ढ़ंग से कार्य करने वाले, चलनिधि युक्त और लचीले वित्तीय बाजार मौद्रिक नीति अंतरण और भारत के विकास के वित्तपोषण में अपरिहार्य जोखिमों के आवंटन और अवशोषण में सहायता करते हैं।

प्रेस प्रकाशनी


रिज़र्व बैंक ने विशेष खुला बाजार परिचालन (ओएमओ) के तहत भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों की खरीद और बिक्री की घोषणा की

16 जनवरी 2020

रिज़र्व बैंक ने विशेष खुला बाजार परिचालन (ओएमओ) के तहत भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों की खरीद
और बिक्री की घोषणा की

वर्तमान चलनिधि और बाजार की स्थिति की समीक्षा और उन्नत वित्तीय स्थितियों का आकलन करने के बाद रिज़र्व बैंक ने निर्णय लिया है कि 23 जनवरी 2020 (गुरुवार) को प्रत्येक के लिए 10,000 करोड़ की राशि के लिए खुला बाज़ार परिचालन (ओएमओ) के तहत सरकारी प्रतिभूतियों की एक सामयिक खरीद और बिक्री का आयोजन किया जाए। उक्त का विवरण निम्ननुसार है:

खरीद

रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य नीलामी पद्धति का उपयोग करके निम्नलिखित प्रतिभूति की खरीद करेगा:

क्रम सं. प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख सकल राशि
1 7.32% जीएस 2024 28 जनवरी 2024 10,000 करोड़
(प्रतिभूति-वार कोई राशि अधिसूचित नहीं की गई है)
2 6.45% जीएस 2029 7 अक्टूबर 2029

बिक्री

रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य नीलामी पद्धति का उपयोग करके निम्नलिखित प्रतिभूतियों की बिक्री करेगा:

क्रम सं. प्रतिभूति परिपक्वता कि तारीख सकल राशि
1 7.80% जीएस 2021 11-अप्रैल-2021 10,000 करोड़
(प्रतिभूति-वार कोई राशि अधिसूचित नहीं की गई है)
2 7.94% जीएस 2021 24-मई-2021

2. रिज़र्व बैंक के पास निम्न अधिकार सुरक्षित है :

  • व्यक्तिगत प्रतिभूतियों की खरीद / बिक्री की मात्रा का निर्धारण करना।

  • कुल राशि से कम राशि की बोलियां/ प्रस्ताव स्वीकार करना।

  • राउंडिंग-ऑफ प्रभाव के कारण सकल राशि की तुलना में कुछ अधिक की खरीद / बिक्री करना।

  • कारण को दिए बिना सम्पूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी बोलियाँ / प्रस्तावों का स्वीकार या अस्वीकार करना।

3. पात्र प्रतिभागियों को 23 जनवरी 2020 (गुरुवार) को सुबह 9:00 और सुबह 11:00 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोली / प्रस्ताव प्रस्तुत करने चाहिए। केवल सिस्टम विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियाँ / प्रस्ताव स्वीकार किए जाएंगे। इस तरह की भौतिक बोली / प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) से प्राप्त कर के सुबह 11.00 बजे से पहले वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (ईमेल; फोन नंबर: 022-22630982) को जमा किये जाने चाहिए।

4. नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे और सफल प्रतिभागियों को 24 जनवरी 2020 (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे तक अपने चालू खाते / एसजीएल खाते में धन / प्रतिभूतियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए जैसा भी मामला हो।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/1722

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष