Click here to Visit the RBI’s new website

मौद्रिक नीति

"... मौद्रिक नीति का प्राथमिक उद्देश्य विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मूल्य स्थिरता बनाए रखना है।"


भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934 की प्रस्तावना

प्रेस प्रकाशनी


चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत मीयादी रिपो नीलामियां

10 अक्टूबर 2019

चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत मीयादी रिपो नीलामियां

22 अगस्त 2014 को संशोधित चलनिधि प्रबंध ढांचे में की गई घोषणा के अनुसार रिज़र्व बैंक रिपोर्टिंग पखवाड़े के दौरान नियमित परिवर्तनीय दर 14 दिवसीय मीयादी रिपो नीलामियां चार बार आयोजित करेगा। तदनुसार, चार मीयादी रिपो नीलामियां निम्न सारणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी:

क्र. सं. नीलामी की तारीख अधिसूचित राशि
( करोड़)
अवधि
(दिन)
प्रत्यावर्तन की तारीख
1 11 अक्टूबर 2019 (शुक्रवार) 25,500 14 25 अक्टूबर 2019 (शुक्रवार)
2 15 अक्टूबर 2019 (मंगलवार) 25,500 14 29 अक्टूबर 2019 (मंगलवार)
3 18 अक्टूबर 2019 (शुक्रवार) 25,500 14 01 नवंबर 2019 (शुक्रवार)
4 22 अक्टूबर 2019 (मंगलवार) 25,500 14 05 नवंबर 2019 (मंगलवार)

उक्त नीलामियां 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएंगी। सफल बोलीकर्ता अपनी-अपनी बोलियों पर आबंटन प्राप्त करेंगे। जैसा कि दिनांक 8 अक्‍टूबर 2013 के ‘चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत मीयादी रिपो – परिचालनात्‍मक दिशानिर्देशों’ में दर्शाया गया है, भारतीय रिज़र्व बैंक के पास बिना कोई कारण बताए अधिसूचित राशि से कम राशि उपलब्‍ध कराने का अधिकार है।

अजीत प्रसाद
निदेशक  

प्रेस प्रकाशनी : 2019-2020/912

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष