17 सितंबर 2018
भारत सरकार द्वारा ₹ 12,000 करोड़ की पांच दिनांकित प्रतिभूतियों की बिक्री की घोषणा
भारत सरकार ने निम्नलिखित पांच दिनांकित प्रतिभूतियों की बिक्री (पुनर्निर्गम) की घोषणा की है :
क्र.सं |
प्रतिभूति |
अधिसूचित राशि
(₹ करोड़) |
नीलामी की तारीख |
भुगतान की तारीख |
1 |
6.65% सरकारी स्टॉक 2020 |
2,000 |
21 सितंबर 2018
(शुक्रवार) |
24 सितंबर 2018
(सोमवार) |
2 |
7.59% सरकारी स्टॉक 2026 |
2,000 |
3 |
जीओआई एफआरबी 2031 |
4,000 |
4 |
7.50% सरकारी स्टॉक 2034 |
2,000 |
5 |
7.06% सरकारी स्टॉक 2046 |
2,000 |
|
कुल |
12,000 |
|
|
₹ 12,000 करोड़ की सीमा के अधीन, कुल अधिसूचित राशि होने के कारण भारत सरकार के पास उपरोक्त किसी भी प्रतिभूति के विरुद्ध ₹ 1000 करोड़ के अतिरिक्त अंशदान को अपने पास रखने को विकल्प होगा । प्रतिभूतियों की नीलामी एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करते हुए मूल्य आधारित होगी। स्टॉक की बिक्री की अधिसूचित राशि के 5 प्रतिशत तक की राशि सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी में गैर-प्रतिस्पर्धात्मक बोली सुविधा योजना के अनुसार पात्र व्यक्तियों और संस्थाओं को आबंटित की जाएगी।
नीलामी के लिए प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी दोनों बोलियां इलेक्ट्रॉनिक फार्मेट में भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर 21 सितंबर 2018 को प्रस्तुत की जानी चाहिए। गैर-प्रतिस्पर्धी बोलियां पूर्वाह्न 11.00 बजे से पूर्वाह्न 12.30 बजे के बीच तथा प्रतिस्पर्धी बोलियां पूर्वाह्न 11.00 बजे से मध्याह्न 12.30 बजे के बीच प्रस्तुत की जानी चाहिए। नीलामियों का परिणाम 21 सितंबर 2018 को घोषित किया जाएगा।
सभी स्टॉक हाजिर वायदा सुविधा के लिए पात्र होंगे।
‘प्राथमिक व्यापारियों' द्वारा नीलामियों के अंतर्गत सरकारी प्रतिभूतियों की हामीदारी रिज़र्व बैंक द्वारा 14 नवंबर 2007 को जारी परिपत्र आरबीआई/2007-08/186 द्वारा घोषित ''हामीदारी प्रतिबद्धता और चलनिधि सहायता की संशोधित योजना'' के अनुसार की जाएगी। ‘प्राथमिक व्यापारी' अतिरिक्त स्पर्धात्मक हामीदारी (एसीयू) के अंश की हामीदारी की बोलियां 21 सितंबर 2018 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 9.30 बजे से 10.15 बजे तक भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।
ये स्टॉक 16 नवंबर 2006 को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी तथा समय-समय पर यथासंशोधित परिपत्र सं.आरबीआई/2006-07/178 के अनुसार ‘केंद्र सरकार की प्रतिभूतियों में जब जारी लेनदेन' विषयक मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार 18 सितंबर 2018 से प्रारंभ होकर 21 सितंबर 2018 तक की अवधि के लिए "जब जारी" ट्रेडिंग के लिए पात्र होंगे।
अनिरूद्ध डी.जाधव
सहायक प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2018-2019/637 |