18 जनवरी 2018
चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत मीयादी रेपो नीलामियां
22 अगस्त 2014 को संशोधित चलनिधि प्रबंध ढांचे में की गई घोषणा के अनुसार रिज़र्व बैंक रिपोर्टिंग पखवाड़े के दौरान नियमित परिवर्तनीय दर पर 14 दिवसीय मीयादी रेपो नीलामियां चार बार आयोजित करेगा। तदनुसार, चार मीयादी रेपो नीलामियां निम्न सारणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी :
क्र.सं. |
नीलामी की तारीख |
अधिसूचित राशि (₹ बिलियन) |
अवधि
(दिन) |
प्रत्यावर्तन की तारीख |
1. |
19 जनवरी 2018 (शुक्रवार) |
220 |
14 |
2 फरवरी 2018 (शुक्रवार) |
2. |
23 जनवरी 2018 (मंगलवार) |
215 |
14 |
6 फरवरी 2018 (मंगलवार) |
3. |
25 जनवरी 2018 (गुरुवार) |
215 |
15 |
9 फरवरी 2018 (शुक्रवार) |
4. |
30 जनवरी 2018 (मंगलवार) |
215 |
13 |
12 फरवरी 2018 (सोमवार) |
उक्त नीलामियां 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएंगी। सफल बोलीकर्ता अपनी-अपनी बोलियों पर आबंटन प्राप्त करेंगे। जैसा कि दिनांक 8 अक्टूबर 2013 के ‘चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत मीयादी रिपो – परिचालनात्मक दिशानिर्देशों’ में दर्शाया गया है, भारतीय रिज़र्व बैंक के पास बिना कोई कारण बताए अधिसूचित राशि से कम राशि उपलब्ध कराने का अधिकार है।
अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता
प्रेस प्रकाशनी: 2017-2018/1967 |