22 सितंबर 2017
भारतीय रिज़र्व बैंक 25 सितंबर 2017 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत
4 दिवसीय और 14 दिवसीय परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो
नीलामी आयोजित करेगा
भारतीय रिज़र्व बैंक सोमवार, 25 सितंबर 2017 को निम्नानुसार परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामियां आयोजित करेगा। ये नीलामियां सावधि रेपो नीलामियों पर 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
क्र.सं. |
अधिसूचित राशि (₹ बिलियन में) |
अवधि (दिन) |
समयावधि |
प्रत्यावर्तन की तारीख |
1 |
100 |
14 |
मध्याह्र 12.00 बजे से अपराह्र 12.30 बजे तक |
9 अक्तूबर 2017 (सोमवार) |
2 |
100 |
4 |
अपराह्र 2.30 बजे से अपराह्र 3.00 बजे तक |
29 सितंबर 2017 (शुक्रवार) |
2. सफल प्रस्तावों को उनकी संबंधित प्रस्तावित दरों पर स्वीकार किया जाएगा।
3. रेपो दर पर या उससे उच्च दर के प्रस्तावों का स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता
प्रेस प्रकाशनी: 2017-2018/813 |