मुद्रा निर्गमकर्ता

रिज़र्व बैंक देश का मुख्य नोट निर्गमकर्ता प्राधिकारी है। भारत सरकार के साथ हम स्वच्छ और असली नोटों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ राष्ट्र की मुद्रा के डिज़ाइन, उत्पादन और समग्र प्रबंध के लिए उत्तरदायी हैं।

प्रेस प्रकाशनी


रिज़र्व बैंक ने कहा 200 का नोट शुरू करने से लेनदेन में आसानी होगी

24 अगस्त 2017

रिज़र्व बैंक ने कहा 200 का नोट शुरू करने से लेनदेन में आसानी होगी

करेंसी के नए मूल्यवर्ग और डिज़ाइन की शुरुआत विभिन्न कारकों जैसे आम आदमी के लिए लेनदेन की सहजता, गंदे बैंकनोटों को बदलने, मुद्रास्फीति और नकली नोटों से मुकाबला करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए की गई है।

गायब लिंक उपलब्ध कराना

करेंसी (सिक्के और नोट) के मूल्यवर्गों की सर्वोत्कृष्ट प्रणाली वह है जो मूल्यवर्गों की संख्या को कम करेगी और साथ-साथ सही मात्रा में खुले पैसे उपलब्ध कराने की संभावना बढ़ाएगी। इसलिए, करेंसी मूल्यवर्गों का सर्वोत्कृष्ट मिश्रण क्या होना चाहिए? कई देशों ने करेंसी के समीपवर्ती मूल्यवर्गों के बीच रेनार्ड श्रृंखला अर्थात 1:2 या 1:2.5 अनुपात के निकटस्थ परिवर्तन के उपयोग को अपनाया है जिसका अर्थ है कि मूल्यवर्ग अपने पहले के मूल्यवर्ग का दुगना या ढ़ाई गुणा होना चाहिए। ऐसा अनुपात सामान्य रूप से अधिकतम तीन मूल्यवर्गों में मूल्य के विनिमय की अनुमति देता है। भारत में 1, 2, 5, 10, 20, 50, 100, 500 और 2000 के करेंसी मूल्यवर्ग हैं। इस प्रकार मूल्यवर्ग श्रृंखला में छोटे मूल्य में 200 गायब है।

विनिमय की सहजता

करेंसी की सर्वोत्कृष्ट प्रणाली हासिल हेतु जिसमें विशेषकर छोटे मूल्यवर्गों में सही मात्रा में खुले पैसे उपलब्ध कराने की संभावना बढ़ाते समय मूल्यवर्गों की संख्या कम होगी, 200 के गायब मूल्यवर्ग को शुरू करने की तर्कपूर्ण आवश्यकता है जो वर्तमान करेंसी प्रणाली को अधिक सक्षम बनाएगा। इसलिए नए मूल्यवर्ग का प्रावधान करने से विशेषकर आम आदमी को विनिमय की सुविधा मिलेगी जो छोटे मूल्यवर्गों में लेनदेन करता है।

जोस जे. कट्टूर
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2017-2018/528

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष