Click here to Visit the RBI’s new website

बैंकिंग प्रणाली का विनियामक

बैंक राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रणाली की नींव होते हैं। बैंकिंग प्रणाली की सुरक्षा एवं सुदृढता को सुनिश्चित करने और वित्‍तीय स्थिरता को बनाए रखने तथा इस प्रणाली के प्रति जनता में विश्‍वास जगाने में केंद्रीय बैंक महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

अधिसूचनाएं


बैंक दर में परिवर्तन

आरबीआई/2022-23/148
विवि.आरईटी.आरईसी.88/12.01.001/2022-23

07 दिसंबर 2022

महोदया/ महोदय,

बैंक दर में परिवर्तन

कृपया उक्त विषय पर दिनांक 30 सितंबर 2022 का हमारा परिपत्र विवि.आरईटी.आरईसी.70/12.01.001/2022-23 देखें।

2. जैसा कि 07 दिसंबर 2022 के मौद्रिक नीति वक्तव्य 2022-23 में घोषित किया गया है, बैंक दर को तत्काल प्रभाव से 35 आधार अंक बढ़ाकर 6.15 प्रतिशत से 6.50 प्रतिशत कर दिया गया है।

3. आरक्षित आवश्यकताओं में कमी पर सभी दंडात्मक ब्याज दरें, जो विशेष रूप से बैंक दर से जुड़ी हुई हैं, को भी अनुबंध में दर्शाए अनुसार संशोधित किया गया है।

प्रयोज्यता

4. यह परिपत्र सभी बैंकों पर लागू होता है।

भवदीय

(सुनील टी. एस. नायर)
मुख्य महाप्रबंधक

संलग्नक : यथोक्त


अनुबंध

बैंक दर से जुड़ी दंडात्मक ब्याज दरें

मद मौजूदा दर संशोधित दर
(तत्काल प्रभाव से)
आरक्षित आवश्यकताओं में कमी पर दंडात्मक ब्याज दरें (कमी की अवधि के आधार पर)। बैंक दर और 3.0 प्रतिशत अंक (9.15 प्रतिशत) या बैंक दर और 5.0 प्रतिशत अंक (11.15 प्रतिशत)। बैंक दर और 3.0 प्रतिशत अंक (9.50 प्रतिशत) या बैंक दर और 5.0 प्रतिशत अंक (11.50 प्रतिशत)।
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष