मौद्रिक नीति

"... मौद्रिक नीति का प्राथमिक उद्देश्य विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मूल्य स्थिरता बनाए रखना है।"


भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934 की प्रस्तावना

अधिसूचनाएं


चलनिधि समायोजन सुविधा- दरों में परिवर्तन

भा.रि.बैंक/2022-2023/120
एफएमओडी.एमएओजी.सं.147/01.01.001/2022-23

30 सितंबर, 2022

सभी चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) प्रतिभागी

महोदया/ महोदय,

चलनिधि समायोजन सुविधा- दरों में परिवर्तन

जैसा कि 30 सितंबर 2022 के मौद्रिक नीति वक्तव्य  में आज घोषित किया गया है, मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) द्वारा चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) के अंतर्गत नीतिगत रेपो दर को तत्काल प्रभाव से 5.40 प्रतिशत से 50 आधार अंक बढ़ाकर 5.90 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है।

2. परिणामस्वरूप, स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ) दर और सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर तत्काल प्रभाव से क्रमशः 5.65 प्रतिशत और 6.15 प्रतिशत हो गई है।

3. वर्तमान एलएएफ योजना के अन्य सभी नियम और शर्तें यथावत रहेंगी।

भवदीय,

(जी. सेषसाई)
मुख्य महाप्रबंधक

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष