Click here to Visit the RBI’s new website

बैंकिंग प्रणाली का विनियामक

बैंक राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रणाली की नींव होते हैं। बैंकिंग प्रणाली की सुरक्षा एवं सुदृढता को सुनिश्चित करने और वित्‍तीय स्थिरता को बनाए रखने तथा इस प्रणाली के प्रति जनता में विश्‍वास जगाने में केंद्रीय बैंक महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

अधिसूचनाएं


बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 23 - शाखा प्राधिकरण नीति - वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिले - संशोधित सूची

भारिबै/2022-23/109
विवि.एयूटी.आरईसी.62/22.01.001/2022-23

22 अगस्त, 2022

सभी घरेलू अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक
(क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, भुगतान बैंकों और स्थानीय क्षेत्र बैंकों को छोड़कर)

महोदया/महोदय,

बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 23 - शाखा प्राधिकरण नीति -
वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिले - संशोधित सूची

कृपया दिनांक 18 मई 2017 के 'शाखा प्राधिकरण नीति को युक्तिसंगत बनाना-दिशानिर्देशों का संशोधन' पर हमारा परिपत्र बैविवि.सं.बीएपीडी.बीसी.69/22.01.001/2016-17 देखें। परिपत्र के पैरा 4.2 (ग) के अनुसार भारत सरकार द्वारा अप्रैल 2018 में जारी अधिसूचना के आधार पर 14 जून 2018 के हमारे परिपत्र बैविवि.सं.बीएपीडी.बीसी.111/22.01.001/2017-18 के तहत देश में 90 वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित जिलों की सूची जारी की गई थी।

2. भारत सरकार ने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों की सूची को और कम कर 70 कर दिया है। बैंकों को सूचित किया जाता है कि वे इसके साथ संलग्न संशोधित सूची (इस परिपत्र की तिथि से प्रभावी) का पालन करें।

भवदीय,

(प्रकाश बलियारसिंह)
मुख्य महाप्रबंधक

संलग्नक: यथोक्त


अनुबंध

एलडब्ल्यूई जिलों की सूची

आंध्र प्रदेश

1.पूर्व गोदावरी
2.श्रीकाकुलम
3.विशाखापत्तनम
4.विजयनगरम
5.पश्चिम गोदावरी

बिहार

6.औरंगाबाद
7.बांका
8.गया
9.जमुई
10.कैमूरी
11.लखीसराय
12.मुंगेर
13.नवादा
14.रोहतास
15.पश्चिम चंपारण

छत्तीसगढ

16.बलरामपुर
17.बस्तर
18.बीजापुर
19.दंतेवाड़ा
20.धमतरी
21.गरियाबंद
22.कांकेर
23.कोंडागांव
24.महासमुंद
25. नारायणपुर
26. राजनंदगांव
27. सुकमा
28.कबीरधाम
29. मुंगेली

झारखंड

30.बोकारो
31.छत्रा
32.धनबाद
33.दुमका
34.पूर्वी सिंहभूम
35.गढ़वा
36.गिरिडीह
37. गुमला
38. हजारीबाग
39.खुंटी
40. लातेहार
41.लोहरदगा
42. पलामू
43. रांची
44. सरायकेला-खरसवान
45.पश्चिम सिंहभूम

केरल

46.मलप्पुरम
47.पलक्कड़
48.वायनाड

मध्य प्रदेश

49.बालाघाट
50.मंडला
51.डिंडोरी
महाराष्ट्र

52.गढ़चिरौली
53.गोंदिया

उड़ीसा

54.बारगढ़
55.बोलंगीर
56.कालाहांडी
57.कंधमाल
58.कोरापुट
59.मलकानगिरी
60.नबरंगपुर
61.नुआपाड़ा
62.रायगड
63.सुंदरगढ़

तेलंगाना

64.आदिलाबाद
65.भद्राद्री-कोठगुंडम
66.जयशंकर-भूपलपल्ली
67.कोमाराम-भीम
68. मंचेरियल
69.मुलुगु

पश्चिम बंगाल

70.झारग्राम
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष