Click here to Visit the RBI’s new website

बैंकिंग प्रणाली का विनियामक

बैंक राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रणाली की नींव होते हैं। बैंकिंग प्रणाली की सुरक्षा एवं सुदृढता को सुनिश्चित करने और वित्‍तीय स्थिरता को बनाए रखने तथा इस प्रणाली के प्रति जनता में विश्‍वास जगाने में केंद्रीय बैंक महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

अधिसूचनाएं


एलआईसी आईपीओ के लिए आवेदनों के निस्तारण की सुविधा हेतु एएसबीए नामित शाखाएं 8 मई 2022 (रविवार) को जनता के लिए खुली रहेंगी

भारिबै/2022-23/43
डीओआर.एलईजी.आरईसी.सं.35/09.07.005/2022-23

04 मई 2022

सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक

महोदया/महोदय,

एलआईसी आईपीओ के लिए आवेदनों के निस्तारण की सुविधा हेतु एएसबीए नामित शाखाएं 8 मई 2022 (रविवार) को जनता के लिए खुली रहेंगी

भारत सरकार ने एलआईसी आईपीओ के लिए बोली लगाने की सुविधा हेतु अनुरोध किया है कि एएसबीए (अवरुद्ध राशि द्वारा समर्थित आवेदन) आवेदनों को निस्तारित करने के लिए नामित सभी बैंक शाखाओं को 8 मई 2022 (रविवार) को जनता के लिए खुला रखा जाए। उक्त मामले की जांच की गई है और यह निर्णय लिया गया है कि बैंक उपरोक्त उद्देश्य के लिए 8 मई 2022 (रविवार) को अपनी सभी एएसबीए नामित शाखाएं खुली रख सकते हैं।

2. ऐसा करते समय, बैंक 'बैंकों में ग्राहक सेवा' पर दिनांक 1 जुलाई 2015 को जारी मास्टर परिपत्र डीबीआर सं.एलईजी.बीसी.21/09.07.006/2015-16 के पैरा 7 में निर्धारित अपेक्षाओं का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

भवदीय,

(एस.के. पाणिग्रही)
मुख्य महाप्रबंधक

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष