आरबीआई/2021-22/22
विसविवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.09/02.08.001/2021-22
20 अप्रैल 2021
अध्यक्ष / प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी
सभी अग्रणी बैंक
महोदया / महोदय,
तमिलनाडु राज्य में नए जिले का गठन -
अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपना
तमिलनाडु सरकार ने दिनांक 28 दिसंबर 2020 के राजपत्र अधिसूचना जी.ओ.एमएस. सं.797 के द्वारा तमिलनाडु राज्य में एक नए जिले के गठन को अधिसूचित किया था। अतः यह निर्णय लिया गया है कि नए जिले के अग्रणी बैंक का दायित्व निम्नानुसार सौंप दिया जाए :-
क्र.सं. |
नया गठित जिला |
अब तक का जिला |
नए गठित जिले के अंतर्गत राजस्व विभाग |
अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपा गया |
नए जिले को आवंटित जिला कार्य कोड |
1 |
मयिलादुथुरै |
नागापट्टीनम |
मयिलादुथुरै एवं सिरकली (नई) |
इंडियन ओवरसीज बैंक |
00Q
(शून्य शून्य क्यू के रूप में पढ़ा जाए) |
2. साथ ही, बैंकों द्वारा बीएसआर रिपोर्टिंग के प्रयोजन हेतु नए जिले को जिला कार्य कोड भी आवंटित किया गया है।
3. तमिलनाडु राज्य में अब तक का जिला और अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्वों में कोई परिवर्तन नहीं है।
भवदीया,
(सोनाली सेन गुप्ता)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक |
|