भारतीय रिज़र्व बैंक तिरुवनंतपुरम बैंक के पैनलबद्ध वेंडरों/ठेकेदारों 25 लाख तक की लागत वाले उपर्युक्त श्रेणी के कार्य हेतु ई-टेंडर आमंत्रित करता है। टेंडरिंग एमएसटीसी लि. (http://mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के ई-टेंडरिंग पोर्टल द्वारा किया जाएगा। टेंडरिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इच्छुक सभी कंपनियों / एजेंसियों / फर्म को उक्त वेबसाइट के ज़रिए एमएसटीसी लि. के साथ पंजीकरण करना होगा। ई-टेंडर की समय-सारणी निम्नानुसार है कि:
क) ई-टेंडर का नाम |
अधिकारी आवास, बेल्हेवन गार्डन, कोवियार, तिरुवनंतपुरम स्थित ‘डी’ ब्लॉक में 8 फ्लैटों में मॉड्यूलर किचन के निर्माण, आपूर्ति और स्थापना के लिए निविदा। |
ख) कार्य की अनुमानित लागत |
₹ 23.25 लाख |
ग) ई-टेंडर नं. |
RBI/Thiruvananthapuram/Estate/108/20-21/ET/164 |
घ) टेंडर की पद्धति |
ई-खरीद प्रणाली
(ऑनलाइन भाग 1 – तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग 2 – मूल्य बोली https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के ज़रिए) |
ड.) पार्टीस को डाउनलोड करने के लिए एनआईटी की उपलब्धता तारीख |
18 सितंबर 2020 11.00 बजे से |
च) बोली पूर्व-बैठक के भाग के रूप में नियम और शर्तों (व्यावसायिक और तकनीकी), विनिर्देशों आदि पर स्पष्टीकरण के लिए ईमेल प्राप्त करने की तिथि |
22 सितंबर 2020 13.00 बजे तक |
छ) ऑन लाइन टेक्नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली जमा करने के लिए ई-टेंडर प्रस्तुत करने की तारीख |
23 सितंबर 2020 15.00 बजे |
ज) ऑन लाइन टेक्नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली जमा करने के लिए ई-टेंडर बंद करने की तारीख |
01 अक्तूबर 2020 14.00 बजे |
झ) बयाना जमा राशि (ईएमडी) जमा करने की अंतिम तारीख |
01 अक्तूबर 2020 13.00 बजे तक |
ञ) निविदा खोलने की तारीख और समय |
01 अक्तूबर 2020 15.00 बजे तक |
ट) बयाना जमा राशि (ईएमडी) |
भारतीय रिज़र्व बैंक, तिरुवनंतपुरम के पक्ष में आहरित मांग ड्राफ्ट डी डी / बी जी (अनुबंध III अनुसार) / एनईएफटी के ज़रिए ₹ 46,500/- (केवल छियालीस हज़ार पांच सौ रुपए) जिसे संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, तिरुवनंतपुरम – 695033 में भौतिक रूप से (बीजी / डीडी) जमा किया जाना है। या ₹ 46,500/- (केवल छियालीस हज़ार पांच सौ रुपए) की ईएमडी भुगतान के लिए एनईएफटी का विवरण
लाभार्थी का नाम: ESTATEMODK
लाभार्थी खाता सं.: 8614038
आईएफएससी: RBIS0THPA01 |
ठ) लेन-देन शुल्क |
एमएसटीसी लि. द्वारा प्रभारित एमएसटीसी लि. के पक्ष में गेटवे / एनईएफटी / आरटीजीएस के ज़रिए अथवा मेसर्स एमएसटीसी लि. द्वारा सूचित किए अनुसार एमएसटीसी भुगतान द्वारा अदा की जानी है। |
टेंडर में होने वाले संशोधन / शुद्धिपत्र, यदि कोई भविष्य में जारी हो तो, उसकी सूचना आरबीआई वेबसाइट तथा उक्त एमएसटीसी वेबसाइट में ही अधिसूचित की जाएगी, समाचारपत्रों में प्रकाशित नहीं की जाएगी।