भारतीय रिज़र्व बैंक बैंक के कानपुर कार्यालय के लिए 2x120 केवीए यूपीएस सिस्टम के लिए अग्निरोधी एसएमएफ बैटरियों की आपूर्ति, संस्थापन, परीक्षण और कार्य आरंभ करने हेतु ई-निविदा आमंत्रित करता है। निविदा की प्रक्रिया एमएसटीसी लि. के ई-निविदा पोर्टल (http://mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के माध्मय से पूरी की जाएगी। सभी इच्छुक कंपनियों/ एजेंसियों/ फर्मों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऊपर उल्लिखित वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लि. के पास पंजीकरण करना होगा। ई-निविदा के लिए समय-सारणी निम्नानुसार है:
क. ई-निविदा सं. |
भा.रि.बैं./कानपुर/ संपदा/18-19/ईटी/ |
ख. अनुमनित लागत |
₹ 20.31 लाख |
ग. निविदा का माध्यम |
ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली (www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के माध्यम से ऑनलाइन भाग I - टेक्नो-कमर्शियल बोली और भाग II - मूल्य बोली) |
घ. पक्षकारों के लिए निविदा सूचना डाउनलोड करने की तिथि |
दि. 03.10.2018 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से |
ङ. बोली- पूर्व बैठक |
ऑफलाइन 31.10.2018 को पूर्वाह्न 11.00 बजे।
स्थल: भारतीय रिज़र्व बैंक, 2री मंजिल, संपदा विभाग, माल रोड, कानपुर |
च. i) बयाना जमा राशि
ii) निविदा शुल्क |
₹ 41,000/- भारतीय रिज़र्व बैंक कानपुर के खाता सं. 186003001, आईएफएससी RBIS0KNPA01 में एनईएफटी/ नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किए जाने है। कृपया दिए गए प्रारूप अनुबंध – IX में आवेदन करते समय यूटीआर विवरण का उल्लेख करें।
शून्य |
छ. ईएमडी प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि |
दि. 08.11.2018 को 15.00 बजे तक |
ज. भारतीय रिज़र्व बैंक कानपुर में ऑनलाइन टेक्नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा प्रारंभ होने की तिथि www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi |
दि. 03.10.2018 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से |
झ. टेक्नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के बंद होने की तिथि |
दि. 08.11.2018 को 15.00 बजे तक |
ञ. भाग-I (अर्थात् टेक्नो-कमर्शियल बोली) के खुलने की तिथि और समय। भाग-II मूल्य बोली: भाग-II के खुलने की तिथि अर्थात मूल्य बोली की सूचना अलग से दी जाएगी। |
दि. 08.11.2018 को 16.00 बजे तक |
ट. लेन-देन शुल्क (ई-टेंडर में भाग लेने के लिए वेंडरों को एमएसटीसी ई-पेमेंट गेटवे के माध्यम से एमएसटीसी को अलग से प्रस्तुत करना है) |
रु. 1199/- की लेनदेन शुल्क राशि का भुगतान (18% की दर से जीएसटी सहित) एमएसटीसी लिमिटेड को एमएसटीसी पेमेन्ट गेटवे/एनईएफटी/ आरटीजीएस के माध्यम से किया जाना है। |
आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को प्रॉसेसिंग के दैरान अपेक्षित योग्यता के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा। यदि वे ऐसा करने में विफल होते हैं तो बैंक के पास उनकी बोली को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। ईएमडी के बिना निविदाएं किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।
बैंक सबसे कम बोली की निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण रूप से अथवा आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित है। बैंक के पास बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
यदि निविदा के संबंध में भविष्य में कोई संशोधन/ शुद्धिपत्र जारी किया जाता है तो उसे उपरोक्तानुसार सिर्फ भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा तथा उसे समाचार-पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।