बोली पूर्व बैठक का कार्यवृत्त
भारतीय रिज़र्व बैंक, बैंक के स्टाफ क्वार्टर, चार इमली, भोपाल, मध्य प्रदेश - 462016 में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए अर्ध-स्थायी शेड का निर्माण हेतु ई-निविदा के लिए पात्र और इच्छुक फर्मों से ई-निविदा आमंत्रित करता है। इस कार्य पर ₹10,76,440/- (GST सहित) खर्च होने का अनुमान है।
2. यह एक सीमित निविदा है। केवल वे बोलीदाता/विक्रेता जो श्रेणी “General Civil, renovation, repair and interior works including supply and / or fixing of carpentry, plumbing and sanitary fittings/fixtures, false ceiling and other allied works” के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक, भोपाल के साथ विक्रेता के रूप में सूचीबद्ध हैं और जो एमएसटीसी पोर्टल पर पंजीकृत हैं, निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। बोलीदाताओं को सूचित किया जाता है कि निविदा में भाग लेने से पूर्व अपनी पात्रता के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक, भोपाल से जानकारी प्राप्त कर लें। निविदा दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर उपलब्ध है।
3. निविदा दो भागों में ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी। निविदा के भाग-I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी शर्तें शामिल होंगी, जिन पर निविदाकर्ताओं की सहमति होनी चाहिए। निविदा के भाग-II में बैंक की मात्रा की अनुसूची और निविदाकर्ता की मूल्य बोली ऑनलाइन जमा की जाएगी।
4. पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाली और काम देने के लिए विचार किए जाने की इच्छुक फर्मों को https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर 26 मई 2025 को 10:00 बजे तक या उससे पहले सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने चाहिए।
5. निविदा का भाग-I और भाग-II, 26 मई 2025 को 11:30 बजे MSTC की वेबसाइट पर खोला जाएगा। निविदा की समय-सीमा इस प्रकार है:
A |
ई-निविदा सं. |
RBI/Bhopal Regional Office/Estate/2/25-26/ET/49 |
B |
निविदा की प्रणाली |
ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ के माध्यम से ऑनलाइन भाग I – तकनीकी - बोली और भाग II - मूल्य बोली |
C |
डाउनलोड करने हेतु पार्टियों को एनआईटी उपलब्ध होने की तारीख |
25 अप्रैल, 2025 को 12:00 बजे से
15 मई, 2025 तक 18:00 बजे तक |
D |
बोली-पूर्व बैठक - |
16 मई, 2025 को 11:30 बजे पता - Estate Department, 5th Floor, Reserve Bank of India, Hoshangabad Road, Arera Hills, Bhopal |
E |
वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर ऑनलाइन तकनीकी बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि |
17 मई 2025, प्रातः 11:00 बजे से |
F |
i) बयाना राशि |
सफल बोलीदाता द्वारा लिखित रूप में बैंक द्वारा निविदा की स्वीकृति की तारीख से 14 दिनों के भीतर स्वीकृत अनुबंध मूल्य के 5% की निष्पादन बैंक गारंटी (प्रोफार्मा अनुलग्नक II के रूप में संलग्न के अनुसार) प्रस्तुत की जानी चाहिए। |
|
iii) निविदा शुल्क |
निरंक |
G |
तकनीकी बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के बंद होने की तिथि |
26 मई 2025 को 10:00 बजे तक |
H |
भाग-I और भाग-II (अर्थात तकनीकी बोली- मूल्य बोली) खुलने की तिथि और समय |
26 मई 2025 को 11:30 बजे |
I |
लेनदेन शुल्क |
As intimated by MSTC to be paid through MSTC Payment Gateway/NEFT/RTGS in favour of MSTC Limited or as advised by M/s MSTC Ltd. |
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
भोपाल |