भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा तिरुवनंतपुरम स्थित बैंक के मुख्य कार्यालय परिसर (बेकरी जंक्शन) और आवासीय कॉलनियों (कौडियार [बेलहवन], त्रिविक्रमंगलम, प्लामूडु और नंतनकोड) में निशस्त्र सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने के लिए ई-टेंडर आमंत्रित किया जाता है। टेंडरिंग एमएसटीसी लि. (http://mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के ई-टेंडरिंग पोर्टल द्वारा किया जाएगा। टेंडरिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इच्छुक कंपनियों / एजेंसियों / फर्म को उक्त वेबसाइट के ज़रिए एमएसटीसी लि. के साथ पंजीकरण करना होगा। ई-टेंडर की समय-सारणी निम्नानुसार है कि:
क. विभाग का नाम |
संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, तिरुवनंतपुरम |
ख. ई-टेंडर नं. |
RBI/Thiruvananthapuram/Estate/62/17-18/ET/102 |
ग. ई-टेंडर संक्षिप्त विवरण |
तिरुवनंतपुरम स्थित मुख्य कार्यालय परिसर (बेकरी जंक्शन) और आवासीय कॉलनियों (कौडियार [बेलहवन], त्रिविक्रमंगलम, प्लामूडु और नंतनकोड) में निशस्त्र सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराना |
घ. टेंडर की पद्धति |
ई-खरीद प्रणाली ऑनलाइन
(भाग 1 – तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग 2 – मूल्य बोली) (https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के ज़रिए) |
ड.) पार्टीस को डाउनलोड करने के लिए एनआईटी की उपलब्धता तारीख |
24 अप्रैल 2018 को शाम 17.00 बजे से |
च) बोली पूर्व बैठक (ऑफलाइन) |
9 मई 2018 को शाम 15.00 बजे |
छ) कार्य का अनुमानित लागत |
₹ 1,91,00,000/- (केवल एक करोड़ इक्यानवे लाख रुपए) |
ज) बयाना जमा राशि (ईएमडी) |
भारतीय रिज़र्व बैंक, तिरुवनंतपुरम के पक्ष में आहरित मांग ड्राफ्ट ₹ 3,82,000/- (केवल तीन लाख बयासी हज़ार रुपए) जिसे संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, तिरुवनंतपुरम – 695033 में जमा किया जाना है।
अथवा
लाभार्थी का नाम: एस्टेटगार्ड <space> कंपनी का नाम
लाभार्थी खाता सं.: 8614038
आईएफएससी: RBIS0THPA01
की पक्ष में देय ₹ 3,82,000/- (केवल तीन लाख बयासी हज़ार रुपए) की एनईएफटी |
झ) ईएमडी प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख |
23 मई 2018 को शाम 17.00 बजे तक |
ञ) www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर तकनीकी-वाणिज्यिक बोली तथा मूल्य बोली प्रारंभ करने की तारीख |
11 मई 2018 को शाम 17.00 बजे |
ट) तकनीकी-वाणिज्यिक बोली तथा मूल्य बोली की प्रस्तुति के लिए ऑनलाइन ई-टेंडर की अंतिम तारीख |
25 मई 2018 को दोपहर 14.00 बजे |
ठ) भाग – 1 (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोलने की तारीख एवं समय
भाग – 2 (मूल्य बोली) खोलने की तारीख एवं समय |
25 मई 2018 को शाम 15.00 बजे
मूल्य बोली खोलने संबंधी सूचना सभी पात्र बोलीकर्ताओं को बाद में दी जाएगी। |
ड) लेन-देन शुल्क |
₹ 9,550/- के साथ जीएसडी @ 18%
एमएसटीसी लि. के पक्ष में एमएसटीसी गेटवे / एनईएफटी / आरटीजीएस के ज़रिए अथवा मेसर्स एमएसटीसी लि. द्वारा सूचित किए अनुसार लेन-देन शुल्क अदा किया जाए। |
टेंडर प्रस्तुत करने के लिए इच्छुक आवेदकों को अपेक्षित पात्रता रखने के समर्थन में दस्तावेज़ी सबूत प्रस्तुत करते हुए बैंक को संतुष्ट करना होगा। अन्यथा उनकी उम्मीदवारी अस्वीकृत करने का अधिकार बैंक सुरक्षित रखता है। किसी भी परिस्थिति में ईएमडी रहित टेंडर्स स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।
बैंक को यह बाध्यता नहीं कि न्यून मूल्य के टेंडर को ही स्वीकृत करें। बैंक को किसी टेंडर को पूर्णत: अथवा उसके किसी भाग को स्वीकृत करने का अधिकार सुरक्षित है। बैंक के पास सभी टेंडर्स को बिना किसी कारण बताए अस्वीकृत करने का भी अधिकार सुरक्षित है।
टेंडर में होने वाले संशोधन / शुद्धिपत्र, यदि कोई भविष्य में जारी हो तो, उसकी सूचना आरबीआई वेबसाइट तथा उक्त एमएसटीसी वेबसाइट में ही अधिसूचित की जाएगी, समाचारपत्रों में प्रकाशित नहीं की जाएगी।
क्षेत्रीय निदेशक केरल और लक्षद्वीप के लिए |