भारतीय रिज़र्व बैंक, गुवाहाटी अपने कार्यालय और आवासीय भवनों के लिए सिविल / इलेक्ट्रिकल कार्य / सैनिटरी / नलसाजी / वाटर प्रूफिंग / संरचानात्मक पुनर्वास तथा अन्य मरम्मत कार्य आदि करने के लिए संविदाकारों / वेंडरों को सूचीबद्ध करने के लिए आवेदन आमंत्रित करता है।
मुख्य शर्तें और पात्रता मानदंड:
1. जिस महीने में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं उसके पूर्ववर्ती माह की अंतिम तिथि की समाप्ति पर पिछले 5 वर्षों के दौरान सफलतापूर्वक पूरा किए गए समान कार्यों का अनुभव निम्नलिखित में से कोई भी होना चाहिए:
-
समान तरह के पूरा किए गए तीन कार्य जिनमें प्रत्येक की लागत अनुमानित लागत के ऊपरी बैंड के 40% की समतुल्य राशि से कम नहीं हो।
या
-
समान तरह के पूरा किए गए दो कार्य जिनमें प्रत्येक की लागत अनुमानित लागत के ऊपरी बैंड के 50% की समतुल्य राशि से कम नहीं हो।
या
-
समान तरह का पूरा किया गया एक कार्य जिसकी लागत अनुमानित लागत के ऊपरी बैंड के 80% की समतुल्य राशि से कम नहीं हो।
विभिन्न श्रेणियों के कार्यों, यथा प्रयोज्य, के लिए उपरोक्त अनुभव मानदंडों का विस्तृत ब्रेक-अप निम्नानुसार है:
क्र. सं. |
कार्यों की श्रेणी (रूपए लाख में) |
न्यूनतम पात्रता मानदंड |
03 समान कार्य जिनकी लागत निम्नांकित से कम न हो |
02 समान कार्य जिनकी लागत निम्नांकित से कम न हो |
01 समान कार्य जिनकी लागत निम्नांकित से कम न हो |
1. |
कार्य की अनुमानित लागत ₹ 1.00 लाख तक |
40,000 |
50,000 |
80,000 |
2. |
कार्य की अनुमानित लागत ₹ 1.00 लाख से अधिक किंतु ₹ 5.00 लाख तक |
2,00,000 |
2,50,000 |
4,00,000 |
3. |
कार्य की अनुमानित लागत ₹ 5.00 लाख से अधिक किंतु ₹ 10.00 लाख तक |
4,00,000 |
5,00,000 |
8,00,000 |
4. |
कार्य की अनुमानित लागत ₹ 10.00 लाख से अधिक किंतु ₹ 25.00 लाख तक |
10,00,000 |
12,50,000 |
20,00,000 |
5. |
कार्य की अनुमानित लागत ₹ 25.00 लाख से अधिक किंतु ₹ 50.00 लाख तक |
20,00,000 |
25,00,000 |
40,00,000 |
2. इच्छुक आवेदकों / संविदाकारों का वार्षिक टर्नओवर निम्नलिखित राशि के बराबर होना चाहिए:
-
यदि प्रस्तावित कार्य को पूरा करने की अवधि 02 वर्षों से अधिक है तो 31 मार्च की समाप्ति पर पिछले 03 वित्त वर्ष के दौरान अनुमानित लागत का 30% या अधिक।
-
यदि प्रस्तावित कार्य को पूरा करने की अवधि 01 वर्ष से अधिक किंतु 02 वर्षों तक है तो 31 मार्च की समाप्ति पर पिछले 03 वित्त वर्ष के दौरान अनुमानित लागत का 50% या अधिक।
-
यदि प्रस्तावित कार्य को पूरा करने की अवधि 01 वर्ष तक है तो 31 मार्च की समाप्ति पर पिछले 03 वित्त वर्ष के दौरान अनुमानित लागत का 100% या अधिक।
{निचले बैंड और ऊपरी बैंड के बीच अनुमानित लागत की रेंज में संविदाकारों को सूचीबद्ध करने की स्थिति में टर्नओवर की गणना के लिए रेंज के ऊपरी बैंड पर अनुमानित लागत को निर्धारित किया जाएगा।
उदाहरण के लिए,
-
रु. 25-50 लाख के बीच की लागत वाले कार्य जिसे पूरा करने की अवधि 6 महीने नियत हो, ऐसे कार्यों के लिए संविदाकारों को सूचीबद्ध करना हो तब अपेक्षित टर्नओवर रु. 50 लाख होगा।
-
रु. 25-50 लाख के बीच की लागत वाले कार्य जिसे पूरा करने की अवधि 14 महीने नियत हो, ऐसे कार्यों के लिए संविदाकारों को सूचीबद्ध करना हो तब अपेक्षित टर्नओवर रु. 25 लाख होगा।}
3. यदि कार्य की अनुमानित लागत निचले बैंड और ऊपरी बैंड के बीच के रेंज में हो तो रेंज के ऊपरी ऊपरी बैंड के बराबर की राशि के लिए, विशेष रूप से सूचीबद्ध करने/कार्य के उद्देश्य से, आवेदक के बैंकर द्वारा शोधन क्षमता प्रमाणपत्र जारी किया जाना चाहिए।
4. विनिर्दिष्ट कार्य के लिए पूर्णत: सुसज्जित सर्विस सेट-अप संबंधित केंद्र या आसपास के शहर / स्थान पर उपलब्ध होनी चाहिए जहाँ से बिक्री पश्चात सेवाएं नियमित रूप से प्रदान की जा सके। |