ई-निविदा सं. |
RBI/Kanpur/Estate/406/22-23/ET/627 |
क) अनुमानित लागत |
रु. 24,00,000/- (रुपये चौबीस लाख मात्र) (18% की दर से जीएसटी सहित) |
ख) ई-निविदा का तरीका |
ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली (www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के माध्यम से ऑन-लाइन भाग I - टेक्नो-कमर्शियल बोली और भाग II - मूल्य बोली) |
ग) ई-निविदा का प्रकार |
सीमित (केवल उन्हीं फर्मों के लिए जो हाउसकीपिंग संबन्धित कार्यों हेतु भा.रि.बैं., कानपुर में सूचीबद्ध हैं) |
घ) डाउनलोड हेतु पक्षकारों के लिए उपलब्ध एनआईटी की तिथि |
02 फरवरी 2023 (गुरुवार) अपराह्न 5.00 बजे से |
ड़) बोली- पूर्व बैठक (ऑफलाइन) |
13 फरवरी 2023 (सोमवार) पूर्वाह्न 11.30 बजे स्थान: संपदा विभाग, द्वितीय तल, भारतीय रिज़र्व बैंक, माल रोड, कानपुर, उत्तर प्रदेश- 208001 |
च) बयाना जमा राशि एनईएफटी के माध्यम से प्रस्तुत करना और उसका विवरण एम एस टी सी पोर्टल पर अपलोड करना। साथ ही, लेन-देन का विवरण (यू टी आर संख्या) estatekanpur@rbi.org.in को भेजी जाएं। |
रु. 48,000/- (रुपये अड़तालीस हजार मात्र) खाता सं. 186003001, IFSC- RBIS0KNPA01 में एनईएफटी/नेट बैंकिंग (देखें अनुबंध-IV) के माध्यम से। |
छ) ई-निविदा शुल्क |
शून्य |
ज) वेबसाइट http://mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर ऑनलाइन टेक्नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि |
13 फरवरी 2023 (सोमवार) अपराह्न 03.00 बजे से |
झ) ईएमडी प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि |
23 फरवरी 2023 (गुरुवार) अपराह्न 03.00 बजे तक |
ञ) टेक्नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के बंद होने की तिथि |
23 फरवरी 2023 (गुरुवार) अपराह्न 03.00 बजे तक |
ट) भाग-I (अर्थात टेक्नो-कमर्शियल बोली) के खुलने की तिथि और समय भाग-II अर्थात मूल्य बोली के खुलने की तिथि की सूचना अलग से दी जाएगी। |
24 फरवरी 2023 (शुक्रवार) अपराह्न 12.00 बजे से |
ठ) ई-निविदा की वैधता |
टेक्नो-कमर्शियल बोली के खुलने की तिथि से 90 दिनों तक |
ड) लेन-देन शुल्क (अप्रतिदेय) (ई-निविदा में भाग लेने के लिए एमएसटीसी ई-पेमेंट गेटवे के माध्यम से निविदाकर्ताओं द्वारा एमएसटीसी को अलग से प्रस्तुत किया जाना है) |
एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा तय लेनदेन शुल्क राशि |
2. इच्छुक निविदाकर्ता भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर को ₹48,000/- (रुपये अड़तालीस हजार मात्र) की बयाना राशि एनईएफटी के माध्यम से भुगतान करेंगे।
3. आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को अपेक्षित पात्रता के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा और उनके ऐसा करने में विफल रहने की दशा में बैंक के पास उनकी बोली को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। बयाना जमा राशि के बिना ई-निविदाएं किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।
4. बैंक सबसे कम बोली की निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण रूप से अथवा आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित है। बैंक के पास यह भी अधिकार सुरक्षित है कि वह बगैर कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार कर सकता है।
5. यदि निविदा के संबंध में भविष्य में कोई संशोधन/ शुद्धिपत्र जारी किया जाता है, तो उसे उपरोक्तानुसार केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा और उसे समाचार-पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।