Click here to Visit the RBI’s new website

निविदा



सिक्कों की बोरियों व नोट से भरे बक्सों को लादने/उतारने/ढेर लगाने के लिए मजदूरों की आपूर्ति, लखनऊ

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त

भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ कार्यालय (इसके बाद जिसे “बैंक” कहा जाएगा), “सिक्कों की बोरियों व नोट से भरे बक्सों को लादने/उतारने/ढेर लगाने के लिए मजदूरों की आपूर्ति” हेतु दो-बोली प्रणाली (तकनीकि एवं वित्तीय बोली) के तहत ई-निविदा आमंत्रित करता है। अनुबंध एक वर्ष (01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024) की अवधि के लिए होगा, जिसे बैंक द्वारा अपनी आवश्यकता के अनुसार व विकल्प पर संविदात्मक नियम एवं शर्तों में किसी भी भिन्नता के बिना/कुछ बदलावों के साथ सेवा प्रदाता के संतोषजनक प्रदर्शन और बैंक द्वारा उक्त प्रदर्शन के वार्षिक समीक्षा के आधार पर दो वर्ष के आगे की अवधि, एक समय में एक वर्ष, के लिए बढ़ाया जा सकता है। कार्य की अनुमानित लागत लगभग 15 लाख प्रति वर्ष है, हालांकि वास्तविक राशि अलग हो सकती है।

2. उल्लिखित कार्य हेतु निविदाकर्ताओं को ई-निविदा पोर्टल https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के माध्यम से अपनी निविदा पूर्ण जानकारी व सभी संबंधित दस्तावेजों सहित दिनांक 23 फरवरी 2023 को अपरान्ह 12 बजे या इससे पूर्व जमा करनी होगी। तकनीकि बोलियां (पार्ट-I) 23 फरवरी 2023 को अपरान्ह 3:30 बजे इलैक्ट्रॉनिक रूप से एमएसटीसी के पोर्टल पर खोली जाएंगी। मूल्य बोली (पार्ट-II) केवल उन ठेकेदारों / निविदाकर्ताओं के संबंध में खोली जाएंगी, जो पार्ट-I में सभी मानदंडों को पूरा करते हों।

3. उपरोक्त किसी तिथि पर अवकाश घोषित होने की स्थिति में अगले कार्यदिवस को संबंधित उद्देश्य के लिए कार्यकारी माना जाएगा। ईएमडी, कार्य की अनुमानित लागत आदि के बारे में अधिक जानकारी का उल्लेख निविदा दस्तावेज में किया गया है, जिसे www.rbi.org.in और https://www.mstcecommerce.com वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

4. ई-निविदा प्रक्रिया की अनुसूची निम्नानुसार है:

ई-निविदा कार्यक्रम निर्धारित तिथि व समय
देखने के लिए NIT की उपलब्धता 03 फरवरी 2023 को प्रात: 11:00 बजे से 23 फरवरी 2023 को अपराह्न 12.00 बजे तक
प्री-बिड बैठक (आफलाइन) 13 फरवरी 2023 को अपराह्न 03:30 बजे
ऑनलाइन बिडिंग की अवधि 03 फरवरी 2023 को प्रात: 11:00 बजे से 23 फरवरी 2023 को अपराह्न 12.00 बजे तक
पार्ट-I खोलने की तिथि 23 फरवरी 2023 को अपराह्न 3:30 बजे
पार्ट-II खोलने की तिथि तिथि और समय सभी पात्र निविदाकारों को उनकी पंजीकृत ई-मेल आईडी के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

5. बैंक, कोई भी कारण बताए बिना, किसी भी या सभी ई-निविदा को स्वीकार करने या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

नोट: सभी निविदाकर्ताओं को यह ध्यान रखना होगा कि भविष्य में जारी किए गए इस ई-टेंडर में कोई संशोधन / सुधार, केवल RBI की वेबसाइट पर अधिसूचित किये जाएंगे और इसकी कोई सूचना समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं की जाएगी।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
8-9, विपिन खण्ड, गोमती नगर
लखनऊ

दिनांक: 03 फरवरी 2023


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष