Click here to Visit the RBI’s new website

निविदा



मुख्य कार्यालय भवन व सेक्टर-16ए, 30ए और 44बी, चंडीगढ़ में बैंक के आवासीय क्वार्टरों में पेस्ट कंट्रोल ट्रीटमेंट के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध

बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत

भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ मुख्य कार्यालय भवन, सैक्टर 17 व सेक्टर 16 ए, 30 ए और 44 बी, चंडीगढ़ के आवासीय क्वार्टर में पेस्ट कंट्रोल ट्रीटमेंट के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध के लिए पात्र और इच्छुक फर्मों से ई-निविदाएं आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत रू 6,91,954/- है।

2. केवल वे फर्में, जो संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ में पेस्ट कंट्रोल ट्रीटमेंट कार्यों हेतु रू 50.00 लाख तक की श्रेणी में सूचीबद्ध है तथा MSTC पोर्टल पर पंजीकृत हैं, निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी।

3. निविदा दो भागों में ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी। निविदा के भाग-I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की तकनीकी मानक और वाणिज्यिक शर्तें होंगी, जिन पर निविदाकर्ता को सहमत होना होगा। निविदा के भाग- II में बैंक की मात्राओं की अनुसूची निर्धारित की जाएगी और निविदाकर्ता द्वारा मूल्य बोली ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी।

4. पात्रता मानदंड को पूरा करने वाली फर्मों और कार्य के आवंटन के लिए विचार किए जाने की इच्छुक निविदाकर्ता को 06 मार्च 2023 पूर्वाह्न 11:00 बजे तक से पहले या उससे पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों को www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर अपलोड करना होगा।

निविदा के भाग-I एवं भाग-II को दिनांक 06 मार्च 2023 पूर्वाह्न 11:30 बजे MSTC Portal पर खोला जायेगा। निविदा की समय-सारणी निम्नअनुसार है:

ई-निविदा सं. RBI/Chandigarh/Estate/403/22-23/ET/623
निविदा प्रणाली ई-प्रापण प्रणाली
(ऑनलाइन Part I-Techno-Commercial Bid and Part II - Price Bid through www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi)
02 फ़रवरी 2023 (गुरुवार) 11:00 AM
निविदा दस्तावेज़ MSTC पोर्टल पर व्यू करने की तिथि 22 फ़रवरी 2023 (बुधवार) अपराह्न 11:00 बजे से
प्री-बिड मीटिंग 22 फ़रवरी 2023 (बुधवार) प्रातः 11:00 बजे तीसरी मंजिल पर, संपदा विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़
प्री-बिड मीटिंग/परिशिष्ट के कार्यवृत्त का प्रकाशन 23 फ़रवरी 2023
www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर ई - निविदा (ऑनलाइन तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली) प्रारंभ होने की तारीख 24 फ़रवरी 2023 (शुक्रवार) अपराह्न 11:00 बजे से
ई-निविदा (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली एवं मूल्य बोली) बंद होने की तारीख 06 मार्च 2023 (सोमवार) पूर्वाह्न 11:00 बजे तक
निविदा का भाग - I (अर्थात्त तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) एवं भाग-II (मूल्य बोली) खोलने की तारीख भाग – I - 06 मार्च 2023 (सोमवार) पूर्वाह्न11:30 बजे
भाग – II - उसी तिथि या बाद की किसी तिथि को खोले जायेंगे
बयान राशि (केवल NEFT के माध्यम से) अनुबंध राशि का 2%
लाभार्थी का नाम- भारतीय रिज़र्व बैंक
IFSC Code: RBIS0CGPA01 (पांचवां और दसवां अंक शून्य है)
खाता संख्या: 186003001
निविदा राशि शून्य
अंतरण फीस अंतरण फीस का भुगतान एमएसटीसी भुगतान गेटवे / एनईएफटी / आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में किया जायेगा।

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष