25 मई 2022 को आयोजित बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त:
उक्त निविदा की बोली-पूर्व बैठक का आयोजन 25 मई 2022 को पूर्वाह्न 10.30 बजे सम्मेलन कक्ष-3, तीसरी मंजिल, भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नै-600001 में निर्धारित था। तथापि, इस बोली-पूर्व बैठक में किसी फर्म ने भाग नहीं लिया।
ई-निविदा सं.: आरबीआई/चेन्नै/संपदा/23/22-23/ईटी/33.
सहभागियों की सूची:
क्र.सं. |
आरबीआई |
वेंडर |
1 |
श्री राजेश एन पाई (समप्र – संपदा) |
इस बोली-पूर्व बैठक में किसी फर्म ने भाग नहीं लिया। |
2 |
श्री एस. रवि (प्रबंधक – तक.) |
3 |
सुश्री रेवती कोत्तकोटा (प्रबंधक-तक.) |
4 |
श्री रणदीप सांगवान (सप्र – इले.) |
5 |
श्री के.जी. रमेश (सप्र) |
6 |
श्री आर. सेल्वा अय्यपन (जेई – इले.) |
7 |
श्री एम. जीवगपांडियन (जेई – इले.) |
8 |
श्री वेलमुरुगन (सहा.) |
मे. गोदरेज सिक्युरिटी सोल्यूशन्स ने 24 मई 2022 को ई-मेल के जरिए प्रश्न पूछा था और उस पर हमारा उत्तर नीचे दिया गया है। ई-मेल की एक प्रति सुलभ संदर्भ हेतु संलग्न है।
क्र.सं. |
ई-मल द्वारा मांगा गया स्पष्टीकरण |
प्रस्तावित स्पष्टीकरण |
1 |
मल उपस्कर विनिर्माता (ओईएम) के अलावा निविदा में सिस्टम इंटग्रेटरों द्वारा भाग लिए जाने हेतु स्वीकृति देने संबंधी अनुरोध। |
स्वीकृत।
निविदाकार को इस निविदा में भाग लेने हेतु ओईएम द्वारा जारी एक अधिकार-पत्र अपलोड करना चाहिए। साथ ही, उसे ओईएम द्वारा जारी इस आशय का वचन-पत्र अपलोड करना चाहिए कि वह त्रुटि देयता अवधि और व्यापक एएमसी अवधि के दौरान निविदाकार द्वारा सेवा सहयोग में चूक किए जाने के मामले में आठ वर्ष के लिए अतिरिक्त पुर्जे और सेवा सहयोग उपलब्ध कराएगा। |
नोट: उक्त संशोधन/ स्पष्टीकरण सभी आशयित बोली लगाने वालों की सूचना हेतु जारी किए गए हैं। बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त बोली संबंधी दस्तावेज/ करार का हिस्सा बनेगा। बोली के दस्तावेज में दिए गए अन्य निबंधन व शर्तों और विनिर्देशों में कोई परिवर्तन नहीं है। अत: उस पर निविदाकारों द्वारा निविदा के साथ हस्ताक्षर करके उसे प्रस्तुत किया जाएगा। बोलियों के प्रस्तुत किए जाने के संबंध में यह माना जाएगा कि वह बोली के दस्तावेज और संशोधनों/ स्पष्टीकरणों के अनुरूप है।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
चेन्नै |