(e-tender RBI/New Delhi/Estate/54/22-23/ET/92)
भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली (इसके बाद आरबीआई कहा जाएगा), अपने 6-संसद मार्ग, नई दिल्ली-110001 स्थित मुख्य कार्यालय परिसर में उपर्युक्त कार्य के लिए पात्र विक्रेता से दो भागों (भाग I और II) में ई-निविदा आमंत्रित करता है। निविदा के विवरण के लिए, कृपया आरबीआई की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in) के हिंदी खंड में "निविदाएं" वाला भाग देखें और निविदा अपलोड करने के लिए कृपया एमएसटीसी की वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com पर जाएं और पंजीकरण करें। संविदा के लिए ईएमडी विवरण नीचे दिया गया है।
कार्य की अनुमानित लागत
(@18% जीएसटी सहित) |
बयाना राशि
(अनुमानित लागत का 2%) |
₹ 6,04,000/- |
₹ 12,080/- |
कृपया ध्यान दें कि इसके बाद के परिशिष्ट/शुद्धिपत्र को केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
नई दिल्ली
स्थान : नई दिल्ली
दिनांक : 24 मई 2022
1. |
निविदा का नाम |
बैंक बिल्डिंग में छत की चादरें उपलबद्ध कराना और लगाना |
2. |
निविदा का तरीका |
https://www.rbi.org.in वेबसाइट के माध्यम से |
3. |
निविदा का अनुमानित मूल्य (कर सहित) |
₹ 6.04 लाख (₹ छ: लाख चार हजार मात्र) |
4. |
बैंक की वेबसाइट पर जानकारी अपलोड करना |
24 मई 2022 |
5. |
बयाना राशि (ईएमडी) |
निम्नलिखित के पक्ष में एनईएफटी के माध्यम से ₹12,080.00 (₹ बारह हज़ार असी रुपये मात्र) लाभग्राही का नाम : Reserve Bank of India, New Delhi लाभग्राही का खाता संख्या: 186003001 आईएफएससी: RBIS0NDPA01 (5वां और 10वां अंक शून्य है) |
6. |
ईएमडी जमा करने की अंतिम तारीख |
Only from successful bidder |
7. |
निविदा डाउनलोड करने की अंतिम तारीख |
31 मई 2022 (1200 बजे) |
8. |
निविदा जमा करने की अंतिम तारीख |
31 मई 2022 (1400 बजे) |
9. |
भाग- I अर्थात, तकनीकी वाणिज्यिक बोली खोलने की तारीख और समय। |
31 मई 2022 (1500 बजे) |
|