भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़, मुख्य कार्यालय भवन, चंडीगढ़ के पार्किंग क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की व्यवस्था के लिए एक पार्किंग परिचारक प्रदान करने के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध -2021-22 के अंतर्गत खुली निविदा offline माध्यम से आमंत्रित करता है।
2. कार्य की अनुमानित लागत, ₹3,01,272/- है। यह एक खुली निविदा है। अत: वे फर्में, जो निविदा की पात्रता के अनुसार योग्य हैं, निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। निविदा दस्तावेज भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर 22 जुलाई 2021 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। एवं संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
3. सीलबंद निविदा दो भागों में जमा की जाएगी निविदा के भाग-I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें होंगी, जिन्हें निविदाकारों द्वारा स्वीकार किया जाना चाहिए। निविदा के भाग-II में बैंक की मात्रा निर्धारित की जाएगी और निविदाकर्ता की मूल्य बोली अलग से सीलबंद लिफाफे में भाग I के साथ प्रस्तुत की जाएगी।
4. पात्रता मानदंड को पूरा करने वाली और कार्य-आदेश के लिए विचार किए जाने की इच्छा रखने वाले सभी फर्मों को आवश्यक सीलबंद निविदा एवं अन्य दस्तावेज 19 अगस्त 2021 (12:00 अपराह्न) तक या उससे पहले संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ में जमा करवाने होंगे। निविदा एवं अन्य दस्तावेज़ By hand अथवा पोस्ट द्वारा भी स्वीकार किए जा सकते है।
5. निविदा के भाग-I को संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ में 19 अगस्त 2021 को दोपहर 03.00 बजे खोला जाएगा।
निविदा की समयावधि इस प्रकार है:
टेंडर नाम |
भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़, मुख्य कार्यालय भवन, चंडीगढ़ के पार्किंग क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की व्यवस्था के लिए एक पार्किंग परिचारक प्रदान करने के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध -2021-22 |
निविदा प्रणाली |
खुली निविदा offline माध्यम से सीलबंद लिफाफे में जमा की जानी चाहिए। |
Date of NIT available to parties to download from RBI website www.rbi.org.in |
22 जुलाई 2021 |
पूर्व बोली बैठक (Off-line) |
04 अगस्त 2021 भारतीय रिजर्व बैंक, मुख्य कार्यालय इमारत, संपदा विभाग, तीसरी मंजिल, में 11:00 am से 12:00 pm तक |
पूर्ण भारी हुई निविदा जमा करने की अंतिम तिथि |
19 अगस्त 2021 को अपराह्न 12:00 तक |
बयाना राशि (ईएमडी) (केवल NEFT के माध्यम से) |
लागू नहीं |
निविदा प्रारंभ होने की तारीख |
22 जुलाई 2021 को अपराह्न 12:00 से |
निविदा (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली एवं मूल्य बोली) बंद होने की तारीख |
19 अगस्त 2021 अपराह्न 12:00 तक |
i. निविदा का भाग-I (अर्थात् तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोलने की तारीख
ii. भाग-II (मूल्य बोली) खोलने की तारीख |
i. 19 अगस्त 2021 को दोपहर 03.00 बजे
ii. उसी दिन या बाद की तारीख में खोला जा सकता है। |
निविदा शुल्क |
शून्य |
कार्य की अनुमानित लागत |
₹3,01,272/- (₹. तीन लाख एक हजार दो सौ बहत्तर मात्र) जीएसटी सहित। |
बैंक न्यूनतम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा में पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना किसी कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़
|