शुद्धिपत्र
भारतीय रिज़र्व बैंक, भुवनेश्वर ई-टेंडरिंग के माध्यम से योग्य ठेकेदारों से भुवनेश्वर स्थित बैंक के नयापल्ली स्थित आफिसर्स क्वाटर्स में क्षेत्रीय निदेशक के बंगले में प्रसाधन गृह का नवीनीकरण कार्य के लिए बोलियाँ आमंत्रित करता है।
कार्य की लागत ₹13,14,367/- होने का अनुमान है और इसे 01 महीने में पूरा किया जाना है। टेंडरिंग MSTC Ltd. के ई-निविदा पोर्टल (https://mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के माध्यम से की जाएगी। सभी इच्छुक बिडर उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से MSTC के साथ खुद को पंजीकृत कर सकते हैं, ताकि वे निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकें। ई-टेंडर (एसओटी) की अनुसूची इस प्रकार है
क्र.सं. |
कार्य |
विवरण |
1 |
ई-टेंडर सं. |
RBI/Bhubaneswar/Estate/463/21-22/ET/711 |
2 |
टेंडर का तरीका |
ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम
(https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के माध्यम से ऑनलाइन भाग I-टेक्नो-कमर्शियल बोली और पार्ट- II- मूल्य बोली) |
3 |
डाउनलोड करने हेतु पार्टियों के लिए उपलब्ध एनआईटी की तारीख (पूर्ण निविदा के साथ)- पोर्टल पर निविदा सक्रियण- सभी के लिए निविदा LIVE |
07 अप्रैल, 2021 बैंक की वेबसाइट से निविदा दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए कोई शुल्क लागू नहीं है |
4 |
संपदा कक्ष, आरबीआई मुख्य भवन, भुवनेश्वर में प्री-बिड बैठक की तिथि (ऑफलाइन) |
09 अप्रैल, 2021 पुर्वाहन 11:00 बजे |
5 |
बयाना जमा-राशि ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि |
₹26,287.00
15 अप्रैल, 2021 अपराह्न को 2 बजे तक |
6 |
बोली प्रारंभ तिथि- https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर टेक्नो-कॉमर्शियल बोली और मूल्य बोली लॉनलाइन प्रस्तुत करने के लिए ई-टेंडर प्रारंभ होने की तिथि |
09 अप्रैल, 2021 अपराह्न 6:00 बजे |
7 |
लेन-देन शुल्क |
मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा सूचित किए अनुसार ई-प्रोक्योरमेंट में भागीदारी के लिए प्रभार मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड को एमएसटीसी गेटवे/ एनईएफटी/ आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में दी जाएगी। |
8 |
बोली बंद होने की तिथि: टेक्नो कॉमर्शियल बोली और मूल्य बोली जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-टेंडर बंद होने की तिथि |
15 अप्रैल, 2021 अपराह्न 2 बजे तक |
9 |
खोलने की तिथि और समय भाग- I (अर्थात टेक्नो कॉमर्शियल बोली) भाग- II (मूल्य बोली): मूल्य बोली खोलने के संबंध में सभी पात्र बिडरों को बाद में सूचित किया जाएगा। |
15 अप्रैल, 2021 अपराह्न 3 बजे |
केवल वे फर्म जिन्हें बड़े कार्यालय भवनों / वाणिज्यिक परिसरों / औद्योगिक घरानों के समान कार्य के क्षेत्र में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव है और पिछले 5 वर्षों के दौरान सफलतापूर्वक इस तरह के कार्यों को पूरा किया हो जिनमें प्रत्येक की लागत (ए) तीन कार्य जिनमें प्रत्येक की लागत अनुमानित लागत के 40% के बराबर राशि से कम नहीं है या (बी) दो कार्य जिनमें प्रत्येक की लागत अनुमानित लागत के 50% के बराबर राशि से कम नहीं है या (सी) एक कार्य जिसकी लागत अनुमानित लागत के 80% के बराबर राशि से कम नहीं है (कार्य 01 अप्रैल, 2016 को या उसके बाद पूरे किए गए हों) और पिछले 3 वित्तीय वर्षों के दौरान ₹14 लाख का न्यूनतम वार्षिक टर्नओवर हो, ई-टेंडर में भाग लेने के पात्र होंगे।
निर्धारित प्रपत्र में निविदा दस्तावेज MSTC वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। ई-टेंडर के भाग-I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें तथा निविदाकारों का कवरिंग लेटर होंगे। हालाँकि ₹26,287/- की ईएमडी एनईएफटी ट्रांसफर के माध्यम से खाता सं.-186004001, भारतीय रिज़र्व बैंक, आईएफसी कोड-RBIS0BBPA01 (RBISZEROBOBPAZZERO1), शाखा नाम - भुवनेश्वर, एनईएफटी/ भारतीय रिज़र्व बैंक के पक्ष में भुवनेश्वर में देय डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी या बैंक के मानक प्रोफार्मा, जो ई-टेंडर प्रपत्र में उपलब्ध है, में अनुसूचित बैंक द्वारा जारी एक अपरिवर्तनीय बैंक गारंटी 15 अप्रैल, 2021 को अपराह्न 2.00 बजे से पहले व्यक्तिगत रूप से संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, भुवनेश्वर में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। इसे सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत किया जाना चाहिए जिसपर आरबीआई भुवनेश्वर में बैंक के नयापल्ली स्थित आफिसर्स क्वाटर्स में क्षेत्रीय निदेशक के बंगले में प्रसाधन गृह का नवीनीकरण के लिए ई-टेंडर हेतु ईएमडी लिखा हो। बैंक सबसे कम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और उसके पास बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
कृपया यह भी नोट करें कि आगे परिशिष्ट/ शुद्धिपत्र (यदि कोई हो) केवल आरबीआई वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
(एच एन पंडा)
क्षेत्रीय निदेशक
07 अप्रैल 2021 |