मुंबई और नवी मुंबई में स्थित भारतीय रिज़र्व बैंक के समस्त कार्यालयों को लेखन सामग्री एवं मुद्रण सामग्री की आपूर्ति करने हेतु भारतोय रिज़र्व बैंक, मुंबई कार्यकाय द्वारा मुंबई स्थित पात्र एवं प्रतिष्ठित विक्रेताओं से निविदाएँ आमंत्रित की जा रही हैं। विधिवत रूप से भरे हुए आवेदन 20 नवंबर 2020 को सुबह 11:00 बजे तक निम्नलिखित पते पर प्राप्त होने चाहिए: क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, लेखन सामग्री अनुभाग (सीईएस), मुंबई कार्यालय, प्रथम मंज़िल, मुख्य भवन, शहीद भगत सिंह मार्ग, फोर्ट, मुंबई 400 001। विस्तृत निबंधन व शर्तों के लिए कृपया आरबीआई की वैबसाइट www.rbi.org.in पर ‘निविदाएँ’ अनुभाग देखें।
क्षेत्रीय निदेशक, मुंबई कार्यालय
|