Click here to Visit the RBI’s new website

निविदा



शुद्धिपत्र 4 - मुद्रा नोट बक्से/सिक्कों के बैगों के परिवहन हेतु पूर्ण रूप से कवर कंटेनर ट्रक/वाहन की पर्याप्त संख्या और मजदूर की आपूर्ति, कोलकाता

शुद्धिपत्र - दिनांक 08 जुलाई 2020

ई निविदा सं: RBI/Kolkata/Kolkata/14/19-20/ET/399

निर्गम विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) कोलकाता ने मुद्रा नोट बक्से/सिक्कों के बैगों के परिवहन हेतु पूर्ण रूप से कवर कंटेनर ट्रक/वाहन की पर्याप्त संख्या और मजदूर की आपूर्ति हेतु दो भागों में ई निविदा सं: RBI/Kolkata/Kolkata/14/19-20/ET/399 को MSTC पोर्टल (www.mstcecommerce.com) के माध्यम से आमंत्रित किया था तथा इसे हमारे वेबसाइट www.rbi.org.in पर भी 28 फरवरी 2020 को अपलोड किया गया था। कृपया विषयक कार्य के लिए हमारे वेबसाइट www.rbi.org.in पर दिनांक 18 मार्च 2020, 26 मार्च 2020 और 22 अप्रैल 2020 को जारी किया गया क्रमश: शुद्धिपत्र 1, शुद्धिपत्र 2 और शुद्धिपत्र 3 का भी अवलोकन करें।

2. वर्तमान महामारी की स्थिति तथा बंदी (लॉक डाउन) को बढ़ाए जाने के आलोक में विषयक कार्य के लिए निविदा गतिविधियों की अनुसूची को निम्नानुसार संशोधित किया गया है:

i) ई-निविदा ऑनलाइन प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख
(तकनीकी तथा वाणिज्यिक बोली)
10 जुलाई 2020 को दोपहर 12:00 बजे
ii) बयाना जमा (ईएमडी) 10 जुलाई 2020 को दोपहर 12:00 बजे
iii) भाग –I (जैसे तकनीकी बोली) को खोलने की तारीख और समय 10 जुलाई 2020 को अपराहन 16:30 बजे

3. करार की वैधता 01 अगस्त 2020 से 31 मार्च 2021 तक होगी।

मूल ई-निविदा दस्तावेज़ के विनिर्दिष्ट अन्य नियम और शर्तों यथावत रहेंगी।

(मोनिषा चक्रवर्ती)
मुख्य महाप्रबंधक
भारतीय रिज़र्व बैंक
कोलकाता

दिनांक: 26.05.2020


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष