शुद्धिपत्र उपर्युक्त बैठक बैंक के मुख्य कार्यालय भवन, बेकरी जंक्शन, तिरुवनंतपुरम की दूसरी मंजिल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुवार, 19 मार्च, 2020 को पूर्वाह्न 11.00 बजे आयोजित की गई थी।
क) बैठक में शामिल बैंक अधिकारियों की सूची :
1 |
श्री वी जयराज |
समप्र., संपदा विभाग |
2 |
श्री पी राधाकृष्णन |
सहायक प्रबंधक (तकनीकी- सिविल) |
3 |
श्री के वी पी सिवा प्रियांत |
सहायक प्रबंधक |
ख) बैठक में शामिल निविदाकर्ता के प्रतिनिधियों की सूची :
क्र.सं. |
प्रतिनिधियों की सूची |
ठेकेदार का नाम |
1 |
श्री जयन तांपी |
मेसर्स पट्टम गर्डेन एंड लैंडस्केप्स |
2 |
श्री नितिश |
मेसर्स के आर बिल्डर्स एंड इन्टीरीअर |
3 |
श्री अभिजित यू |
4 |
श्री सी सुनील |
मेसर्स बी सुब्रमणियम एंड कंपनी |
5 |
श्री मनु टी आर |
मेसर्स इंस्टाइल डेकोरेटर्स |
2. श्री वी. जयराज, समप्र (संपदा विभाग) ने कार्य की प्रकृति और उसके पूर्ण होने की अपेक्षित तिथि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के अन्य ब्लॉकों में भी इसी तरह के काम किए गए थे। उन्होने बोली लगाने वालों से बोली प्रक्रिया में भाग लेने से पहले साइट पर जाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि यह मंच उपरोक्त टेंडर के बारे में प्रश्नों / शंकाओं को उठाने का है। उन्होंने बताया कि एमएसटीसी वेबसाइट में निविदा प्रस्तुत करने के दौरान शंकाओं के स्पष्टीकरण के लिए बैंक के इंजीनियर और विभाग के अन्य कर्मचारी हमेशा उपलब्ध रहेंगे। भागीदारी सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का बैंक के इंजीनियर / विभाग के कर्मचारियों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण / टिप्पणियों का विवरण नीचे सरणीबद्ध किया गया है:
प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए प्रश्न / शंकाएं |
बैंक द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण |
एमएसटीसी वेबसाइट में विक्रेता पंजीकरण प्रक्रिया और लेनदेन शुल्क भुगतान का विवरण |
विक्रेता पंजीकरण और लेनदेन शुल्क भुगतान प्रक्रिया को ठेकेदार को समझाया गया है और ई-मेल के माध्यम से ठेकेदारों को वेंडर गाइड भेजा गया है। |
बिलों का भुगतान |
उन वस्तुओं के लिए जहां सामग्रियों की मूल कीमत टेंडर विनेर्देशन में निर्धारित की गई है उसके लिए खरीद से पहले बैंक से अनुमोदन लेनी होगी। निविदा में विनिर्दिष्ट मूल कीमत और वास्तविक कीमत में अंतर होने पर ठेकेदार को बिल का निपटान करते समय खरीद कीमत समायोजित किया जाएगा। ठेकेदार सभी सामग्रियों के मूल कर चालान प्रस्तुत करेगा जिसमें मूल कीमत निविदा विनिर्देश में निर्दिष्ट किए गए थे। बैंक की पूर्वानुमति के बिना कोई सामग्री नहीं खरीदी जाएगी |
ईएमडी और पीबीजी |
एमएसीसी साइट में अपलोड किए जाने वाले ईएमडी जमा करने का प्रमाण। कार्य-निष्पादन बैंक गारंटी (पीबीजी) जमा करने के बाद ईएमडी जारी किया जाएगा। |
3. बैंक के इंजीनियर ने कार्य-निष्पादन के समयसीमा बारे दोहराते हुए अनुरोध किया कि सफल बोली लगाने वाले को जल्द से जल्द काम पूरा करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कि साइट से समय पर मलबा हटाना भी अनिवार्य है। यह कार्य कॉलोनी के निवासियों को बिना किसी बाधा पहुंचाए पूरा करने की आवश्यकता है
4. बैठक पूर्वाह्न 11.30 बजे समाप्त हुआ। |