13 मार्च 2019
रिज़र्व बैंक दीर्घावधि यूएसडी/आईएनआर खरीद/बिक्री स्वैप नीलामी के माध्यम से रुपया
चलनिधि उपलब्ध कराएगा
प्रणाली की स्थायी चलनिधि जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से, रिज़र्व बैंक ने अपनी वर्तमान चलनिधि प्रबंधन रूपरेखा के अनुसार अपने चलनिधि प्रबंधन साधनों का संवर्धन करने तथा दीर्घावधि विदेशी मुद्रा खरीद / बिक्री स्वैप के माध्यम से लंबी अवधि के लिए रुपया चलनिधि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस नीलामी के माध्यम से जुटाई गई अमेरिकी डॉलर की राशि स्वैप के कार्यकाल के लिए रिज़र्व बैंक के विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि में दिखाई देगी, साथ ही रिज़र्व बैंक की वायदा देनदारियों में भी परिलक्षित होगी।
तदनुसार, यह निर्णय लिया गया है कि 26 मार्च 2019 को 3 वर्ष की अवधि के लिए यूएसडी 5 बिलियन की यूएसडी/आईएनआर खरीद/ बिक्री स्वैप नीलामी आयोजित की जाए। नीलामी का विवरण निम्नानुसार है:
स्वैप राशि
(यूएसडी बिलियन) |
नीलामी की तारीख |
नीलामी का समय |
नियर लेग/ स्पॉट तारीख |
फार लेग तारीख |
5 |
26 मार्च, 2019 |
पूर्वाह्न 9.30 से पूर्वाह्न 11.00 |
28 मार्च, 2019 |
28 मार्च, 2022 |
बाजार प्रतिभागियों को स्वैप के कार्यकाल के लिए रिज़र्व बैंक को जितने प्रीमियम का भुगतान करने के लिए वे तैयार है उसके अनुसार दो दशमलव पैसों तक में व्यक्त की गई अपनी बोलियां लगाने की आवश्यकता होगी। नीलामी का कट-ऑफ प्रीमियम आधारित होगा। नीलामी एकाधिक-मूल्य आधारित होगी अर्थात् सफल बोलियों का उनके संबंधित प्रीमियम पर स्वीकार किया जाएगा।
परिचालन दिशानिर्देश, पात्रता मानदंड और अन्य विवरण अनुबंध में दिए गए हैं।
जोस जे. कट्टूर
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2018-2019/2184 |